ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस तहसील मुख्यालय भखारा में जोर-शोर से मनाया जाएगा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कोड की मांग की थीम पर मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
*सर्व आदिवासी समाज धमतरी की भखारा की तैयारी बैठक में हुए कई निर्णय*

सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी की बैठक जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई की अध्यक्षता में, तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश रावटे, जिला गोंड समाज अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, संरक्षक डॉ ए आर ठाकुर, कमल नारायण ध्रुव कोषाध्यक्ष, चंद्रकला नेताम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सर्व आदिवासी समाज, ईश्वरी नेताम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज धमतरी एवं सर्व आदिवासी समाज अंतर्गत सम्मिलित समस्त जनजाति समाज के प्रमुखों की विशेष उपस्थिति में मंडी प्रांगण भखारा में रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को इस बार रोटेशन पद्धति में तहसील मुख्यालय भखारा में बड़े ही धूमधाम एवं जोर-शोर से मनाया जावेगा। सर्व आदिवासी समाज की बैठक में उपस्थित समाज जनों की ओर से इस विषय में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। साथ में इस बार की थीम राष्ट्रीय जनगणना के मद्देनजर पृथक आदिवासी धर्म कोड की मांग को जोर-जोर से एवं प्रमुखता से उठाया जाएगा एवं समाज जनों को इस विषय में जागृत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रत्येक आदिवासी परिवार से ₹30 राशि एवं 1 किलो चावल एकत्रित किया जावेगा। कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार की समितियां जैसे सामाजिक सहयोग समिति, शासकीय अधिकारी कर्मचारी समिति, देव समिति, भोजन समिती, प्रशासनिक समिति, क्रय समिति, रैली संचालन समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रतिभा सम्मान समिति, प्रचार प्रसार समिति, गठित करने तथा उसमें स्थानीय तहसील के पदाधिकारी को प्रमुख रूप से शामिल करने संबंधित चर्चा किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इसके वृहद तैयारी करने के लिए सर्व आदिवासी समाज धमतरी की सामान्य प्रभाग द्वारा महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ अंतर्गत शासकीय सेवक संघ को अलग-अलग प्रकार के विशेष दायित्व सौंपा गया। अतिथियों के निर्धारण एवं आमंत्रण के लिए सर्वसम्मति से सामान्य प्रभाग को अधिकृत किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में समस्त सगाजन पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचेंगे यह निर्णय किया गया। डीजे की जगह पर स्थानीय हमारे परंपरागत वाद्य यंत्रों की टोली को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। नगर में भव्य रैली, तथा आदिवासी संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज की छटा बिखरेगी। इसी प्रकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी के जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले भर में किसी अन्य मुड़ा, परिक्षेत्र, तहसील में अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करने तथा किसी क्षेत्र में इस प्रकार का अन्य कार्यक्रम होता है तो संज्ञान में आने पर उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। क्योंकि विश्व आदिवासी दिवस छत्तीसगढ़, भारत सहित पूरे विश्व भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस परिपेक्ष में निर्णय लिया गया है कि इस दिवस छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया जावे, जिसका प्रस्ताव जिला समाज द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव उदय नेताम, सामाजिक पदाधिकारी गण शिव नेताम, अजजा शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम,भखारा तहसील सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष होमन कतलाम, गोंड समाज तहसील भखारा अध्यक्ष ठाकुर राम नेताम, सुग्रीव नेताम सचिव, सर्व आदिवासी समाज नगरी अध्यक्ष उमेश देव, प्रमोद कुंजाम, कुलेश्वर ध्रुव, महिला प्रभाग से चमेली नेताम, रमी गौतम सरपंच शंकरदाह, भूमिका कोर्राम, संतराम ध्रुव, होलाराम मंडावी, हरिराम, रोहित नेताम, नंदकिशोर नेताम, अजजा शासकीय सेवक संघ पदाधिकारी गण दौलत राम ध्रुव, गौतम पोटाई, राहुल नेताम, कलाराम गंगेश,ईश्वर ध्रुव लीलेश्वर ग्वाल, घनश्याम नगारची,दुष्यंत ध्रुव, टीकम सिंह ध्रुव, जितेंद्र नेताम, युवा प्रभाग अध्यक्ष खिलेंद्र पड़ोटी, ध्रुव गोंड़ युवा प्रभाग अध्यक्ष वेद प्रकाश ध्रुव, रामेश्वर मरकाम, महासचिव हेमंत ध्रुव, नगरी अध्यक्ष संत ध्रुव, अर्जुन मंडावी, खिलेश नेताम, जीवन लाल, ढाल सिंह, लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ अजजा शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी एवं जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज धमतरी