ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

भोजली महोत्सव एवं विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम तैयारी हेतु बैठक संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

बालोद गुरुर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति रायपुर के तत्वधान में ग्राम भूलनडबरी महाकाल ठाना, वि.खं. – गुरुर, जिला- बालोद में चारों जिला बालोद, धमतरी, कांकेर, दुर्ग की संयुक्त बैठक दिनांक 27.07.2025 दिन रविवार को आगामी राष्ट्रीय भोजली महोत्सव एवं विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस कार्यक्रम दिनांक 09 अगस्त 2025 दिन शनिवार के आयोजन बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ादेव तालाब के सामने रायपुर छत्तीसगढ़ में किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वार्षिक कार्य योजना में चर्चा करते हुए। करमडार महापूजा एवं करमा नृत्य महोत्सव छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में 3 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाना है। जिसमें स्वजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे। बैठक दौरान उपस्थित रहे गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति रायपुर के प्रदेश संरक्षक सिया मंडावी, प्रदेश संयोजक लच्छन मरकाम, अध्यक्ष चन्द्रभान नेताम (बल्लू), प्रदेश सचिव प्रीतम छेदैहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौकरण कुंजाम, सोनऊ ध्रुवे प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. गोंड़वाना संघ, रायपुर, बालोद जिलाध्यक्ष ओबेन्द्र पादाम, ठगेश्वर करियाम, पंचू नेताम जिला दुर्ग, हीरालाल मंडावी जिला धमतरी, रामकुमार मरकाम, धनीराम कुंजाम जिला कांकेर एवं चारों जिले के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई ।