ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़सामाजिक

अजजा शासकीय सेवक संघ धमतरी की बैठक संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

संघ सदस्यता अभियान एवं विश्व आदिवासी दिवस में सहयोग का लिया गया

*जिला एवं तहसील के कुछ पदाधिकारियों का हुआ पुनर्गठन/ मनोनयन*

*समाज के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिया जाएगा मार्गदर्शन एवं सहयोग*

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी एवं तहसील शाखा धमतरी की संयुक्त बैठक 27 जुलाई को गोंडवाना भवन धमतरी में जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त भखारा तहसील आयोजन में संघ की सहभागिता, संघ की सदस्यता अभियान राशि एवं विश्व आदिवासी दिवस की सहयोग राशि संबंधी, संगठन में जिला एवं तहसील के कुछ पदाधिकारी के पदों में पुनर्गठन एवं मनोनयन, समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने, संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए समस्त तहसीलों इकाइयों एवं जिला इकाई में महिला प्रकोष्ठ का गठन करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श कर सार्थक निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार संघ की सदस्यता राशि एवं विश्व आदिवासी दिवस सहयोग के लिए पूर्व वर्ष की भांति अजजा समाज के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण पदवार, श्रेणी वार निर्धारित सहयोग राशि प्रदान करेंगे। संघ की सदस्यता रसीद बुक इस अवसर पर समस्त तहसील इकाइयों को वितरित की गई। बैठक में उपस्थित जिला इकाई तथा समस्त तहसीलों इकाइयों की प्रतिनिधि के द्वारा सर्वसम्मति से जिला संयोजक हर ध्रुव,उदय नेताम, जिला महासचिव दौलत राम ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष जीएस ठाकुर कुरूद, सचिव कलाराम गंगेश, संगठन मंत्री आधार सिंह ध्रुव, मीडिया प्रभारी नरेश गावरे, सलाहकार कृष्णा राम मरकाम, तहसील कुरूद अध्यक्ष देवनाथ नगारची, तहसील धमतरी उपाध्यक्ष लखन लाल नागवंशी, पवन परिहा, जितेंद्र नेताम, सचिव नाहर सिंह नेताम, संगठन मंत्री नंदलाल नेताम, ड्वेद्रं मंडावी, संयुक्त सचिव दिनेश नेताम, कार्यकारिणी सदस्य आशीष कंवर, टिकेश तारम मनोनीत किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष सुजाता ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु सिदार, संयोजक उदय नेताम, सलाहकार कृष्णा राम मरकाम, महासचिव दौलत राम ध्रुव, तहसील धमतरी कार्यकारी अध्यक्ष राहुल नेताम, महासचिव गौतम पोटाई, कोषाध्यक्ष टीकम सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष अंजना नेताम, सचिव टीकाराम कुंजाम, नाहर सिंह नेताम, कुरूद तहसील अध्यक्ष देवनाथ नगारची, वरिष्ठ पदाधिकारी ढालू राम ध्रुव, घनश्याम नेताम, राजू ध्रुव सहित पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
*गेवाराम नेताम*
*जिलाध्यक्ष*
*छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास जिला शाखा धमतरी*