खेलछत्तीसगढ़शिक्षा

छत्तीसगढ़ में बना शतरंज इतिहास – “1st SRU प्रीमियम शतरंज चैंपियनशिप 2025” का हुआ भव्य आयोजन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
स्थान: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़)

7 राज्यों और छत्तीसगढ़ के 15+ जिलों से 330 खिलाड़ियों ने लिया भाग
टॉप 10 खिलाड़ियों को ₹10,000 नकद एवं ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
100 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कार, कुल ₹1,90,000 से अधिक की इनामी राशि वितरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दिनांक 03 अगस्त 2025 को टीम चेस सिटी रायपुर द्वारा आयोजित प्रथम SRU प्रीमियम शतरंज चैंपियनशिप 2025 ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ।

यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता रही, जिसमें 330 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट न केवल संख्या के लिहाज से बड़ा रहा, बल्कि इसमें विभिन्न राज्यों – महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया ।।

प्रथम 10 विजेता (प्रत्येक को ₹10,000 + ट्रॉफी):
1. हरीश साहू (छत्तीसगढ़) 7 अंक
2. लोकेश पांडेय (बिलासपुर) 6.5/7
3. यश सिंह, 6.5 अंक
4. बी. पूजन (भिलाई), 6.5 अंक
5. शिवांश शुक्ला, 6अंक
6. राजेश कुमार (बिहार)
7. रामकृष्ण जैन (छत्तीसगढ़)
8. मोहत भगचंदानी (नागपुर, महाराष्ट्र)
9. प्रकाश साहू (ओडिशा)
10. दीपक साहू (छत्तीसगढ़)

विशेष पुरस्कार विजेता:
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी:
हिमानी देवांगन (दुर्ग)

सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी:
सुभ्रांशु शेखर दाश (ओडिशा)

सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी:
कमलेश गुप्ता (ओडिशा)

अंडर-07 श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
कृतार्थ मुद्गल

अंडर-09 श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
कृष्णा हरीश मुरकुटे (महाराष्ट्र)

अंडर-11 श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
विवान गुप्ता

अंडर-13 श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
युगविजय साहू

सबसे कम उम्र के खिलाड़ी :
जिग्यासु तेजवानी (4 वर्ष) एवं अन्य 3 चार वर्षीय खिलाड़ी

विशेष धन्यवाद:
डॉ. सौरभ शर्मा, रजिस्ट्रार, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय
डॉ. सुमित तिवारी, निदेशक, शारीरिक शिक्षा विभाग

इनकी प्रेरणा और सक्रिय सहभागिता के बिना ये आयोजन संभव नहीं हो पाता।

आयोजन समिति:
मुख्य आयोजक:
श्री विनेश दौलतानी
श्री अमोघ यादव

तकनीकी सहयोग टीम:
श्री अमन तिवारी, श्री आलोक क्षत्रिय, श्री रवि रोचलानी, सुश्री किरण बिल्से, श्री आदित्य राजपूत, श्री रोहित रजक, श्री अर्पित, श्री राकेश, श्री सूरज, श्री वेदांश एवं अन्य।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में शतरंज संस्कृति को नई पहचान देने के साथ-साथ राज्य को राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।