ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

शिक्षा के अभाव में संस्कृति कब विकृति में बदल जाएगी…पता नहीं चलेगा… इसलिए आदिवासियों के लिये गुणवत्ता युक्त शिक्षा बहुत जरुरी है… रमेश चन्द्र श्याम

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
उक्त बातें विश्व आदिवासी दिवस के अवसर मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र श्याम ने पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा में में कही. यूँ तो विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त में मनाया जाता है लेकिन 9 अगस्त के बाद भी पुरे अगस्त महिना भर इस पर्व को आदिवासी समाज अपने सुविधानुसार अलग अलग दिन मनाते हैं ताकि सभी एक दुसरे के आयोजन में शामिल हो सकें. इसी क्रम में 17 अगस्त 2025 को जांजगीर चांपा जिला के पामगढ़ में झमाझम आदिवासी पर्व मनाया गया.
पामगढ़ / चंडीपारा से इष्टदेव बुढा देव के सेवा अर्जी के बाद रैली प्रारम्भ हुई जिसमें आसपास के गांव के सभी आदिवासी समाज के युवक युवती महिला पुरुष पारंपरिक वेशभूशा में डीजे एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ नाचते गाते सम्मिलित हुए. रैली ग्राम पकरिया, लगरा, जोगीडीपा होते हुए कार्यक्रम स्थल ग्राम सिल्ली के खेल मैदान में विशाल सभा में परवर्तित हो गई. जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अतिथियों का उद्बोधन भी चलता रहा. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बरगढ़ उड़ीसा से आये “धूलफूल” कला परिषद् द्वारा बाउल बाजा के साथ किये गए लोक नृत्य ने सबका मन मोह लिया.
आयोजन में मुख्य अतिधि के आसंदी को रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा ने सुशोभित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलक राज वरिष्ठ समाज सेवी ने की.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, इंदरमन प्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा परसाही नाला प्रधान केंद्र, भगवत सिंह जगत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, भुनेश्वर मरकाम कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा परसाही नाला प्रधान केंद्र, डॉ. एस. एल. खैरवार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, संतोष नेताम जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, डॉ. अनिल जगत. डॉ. आर एस सिदार, विनय नेताम, मनहरण मरकाम, फेकन सिंह मरावी, रणजीत सिंह पैकरा ब्लाक अध्यक्ष शा.से. वि. संघ, केशव सिंह कंवर, खेदु कँवर, दिलेश्वर सिंह राज, चन्द्र शेखर जगत, संतोष खुशरो, राम नारायण मरकाम, संतोष कुमार जगत, चन्दनसिंह पैकरा, धरमराज पैकर, प्रताप सिंह राज, दिनेश राज, महेंद्र कुमार मरावी, दिलीप कुमार मरावी, गोविन्द मरकाम, विश्वजीत नागेश, महेत्तर सिंह पैकरा, जम्मुलाल गोंड, बजुर मरावी, शिवमंगल मरावी, तुलाराम मरावी, राजकुमार राज, रामकुमार राज, सुरेन्द्र राज, इंद्रकुमार राज, सम्मेलाल खैरवार, महासिंह, दिनेश सिंह बैगा, गजेन्द्र राज , सोमेश्वर राज, मनीष, विनोद,जोधन सहित हजारों की संख्या में सम्मानित सगाजन एवं कार्यकर्त्ता शामिल शामिल रहे.
शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.
मंचीय कार्यक्रम का कुशल संचालम सुदर्शन मरावी, चंद्रभानसिंह मरकाम, कुंजल सिंह कंवर और संतोष जगत ने किया. आभार प्रदर्शन रणजीत सिंह पैकरा पामगढ़ ब्लाक अध्यक्ष शा.से. वि. संघ ने किया.