Tuesday, May 19, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

गोंड महासभा रतनपुर – पालीगढ़ (जी-15) का अधिवेशन शिवतराई (कोटा) में… क्षेत्रीयता और राज भिन्नता को मिटाकर आपस में रोटी बेटी के सम्बन्ध पर सहमति…जनगणना में धार्मिक पहचान तय करने पर चर्चा ..

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

शिवतराई (कोटा) में रतनपुर पालीगढ़ गोंड महासभा की त्रैमासिक अधिवेशन 16 मई की रात्रि में संपन्न हुई. ज्ञात हो कि रतनपुर पालीगढ़ गोंड महासभा एक सयुंक्त गोंडवाना गोंड महासभा है जिसमे बिलासपुर संभाग के चुनिन्दा गोंड महासभा (जी-15) शामिल हैं. प्रमुख रूप से ये कोरबा राज, पाली, जेवरा, तीवरता, खरौद राज, मल्हार राज, कोटा, तखतपुर, मौली महासभा, लोरमी, चाम्पा सक्ती, रायगढ़, मालखरौदा हैं.
बैठक में युवाओं के शिक्ष रोजगार सहित सामाजिक एकता. सामाजिक नियमावली पर गहन विचार विमर्श हुआ. गोंडों के क्षेत्रीयता जैसे सरगुजिहा, रतनपुरिहा, नवगढ़िया, बस्तरिहा, और खानपान पहनावा में भिन्नता जैसे ध्रुवगोंड, राजगोंड, अमात्य गोंड आदि के भेद को मिटाते हुए आपस में रोटी बेटी की सम्बन्ध स्थापित करने की आम सहमति बनी.
विजातिय (गोंड जाति से बाहर) विवाह पुर्णतः प्रतिबंधित है, इस तरह के व्याह को सामाजिक मान्यता भी नहीं देना है. समगोत्रिय (एक ही गोत्र और गोत्र भाइयों में) व्याह भी प्रतिबंधित है. जिस जिस क्षेत्र में अंतर्जातीय व्याह / समगोत्रिय व्याह को धन राशि लेकर सामाजिक मान्यता दी जा रही है उन्हें सख्त सन्देश दिया गया कि ऐसे समाज को पतन की ओर ले जाने वाले कार्य न करें.
समाजिक पदाधिकारियों द्वारा सामजिक निराकरण के लिए जो भरी सहयोग राशि ली जाती है उसके उद्देश्य और उपयोग पर भी सवाल खड़े किय किये गए.
जनगणना 2027 में गोंड समाज के लोग अपना धर्म क्या लिखें इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई. इसमें गोंडी धर्म, ट्राइबल रिलिजन और प्रकृति धर्म लिखने पर विचार बंटे हुए मिले.

अधिवेशन में तीवरता महासभा से अध्यक्ष, श्री निर्मल मरकाम, कोटा महासभा के अध्यक्ष मनोहर लाल ध्रुव, मौली महासभा के अध्यक्ष श्री बंशीलाल नेताम, लोरमी मह्सभा से अध्यक्ष दयाराम पोर्ते, बिल्हा क्षेत्र से संरक्षक डॉ. कुमत राम जगत अध्यक्ष शिवराम मरावी, महासिंह नेताम, राजू धुर्वे, मल्हार क्षेत्र से संरक्षक श्री रिखीराम नेताम अध्यक्ष श्री दिलेश्वर प्रसाद मरावी, सकती राज से श्री जागेश्वर सिंह नेताम, श्री श्रवण सिदार जैसे वरिष्ठ जन उपस्थित रहे
खरौद राज (छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पं.क्र. 2855 से सम्बद्धता प्राप्त) से संरक्षक रमेश चन्द्र श्याम, श्री बुधवार सिंह मरावी संरक्षक रतनपुर पालीगढ़, अध्यक्ष श्री इंदरमन प्रसाद मरकाम, उपाध्यक्ष श्री छेदीलाल नेताम, भागवत प्रसाद जगत, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उपकेन्द्र, शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष सीपत उपकेन्द्र,श्री प्रेमसागर मरकाम, श्री फेकन सिंह मरावी जैसे प्रबुद्ध सामाजिक जन उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई बिलासपुर से डॉ. कुमत राम जगत, जिला अध्यक्ष. श्री समयसिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दी. श्री अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ने युवाओं का प्रतिधित्व किया.
यह अधिवेशन कोटा महासभा के तत्वावधान में हुआ, अधिवेशन की अध्यक्षता श्री कौशल राज, अध्यक्ष रतनपुर पालीगढ़ ने की. मुख्य अतिथि के रूप में श्री सेवक राम मरावी रहे. कार्यक्रम का गरिमापूर्ण मंचीय सञ्चालन श्री बालाराम आर्मो ने किया. सम्मानित प्रतिनिधियों के उपस्थित प्रदान करने के लिए आभार प्रदर्शन श्री मनोहर लाल ध्रुव ने किया.