बिलासपुर चि. रत्नेश मरकाम का जन्म दिन गोंडवाना सिद्ध शक्ति पीठ, बादल महल जूना शहर में “गुरुदेव” के सानिध्य में मनाया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
चिरंजीवी रत्नेश मरकाम का बीसवां जन्म दिन सादगी पूर्ण किन्तु आस्था एवं शक्ति पूजन के साथ मनाया गया। चि. रत्नेश गोंडवाना राज देवालय बादल महल जूना शहर के पुजारी दिलीप मरकाम के ज्येष्ठ पुत्र हैं जो अभी रायपुर में एन्टेरियर डिजाइनिंग स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि सिद्ध शक्ति पीठ है, जिसका प्रबंधन देवहार गढ़ पुजारी संगठन पंजीकृत के अधीन है। इस संगठन के प्रमुख सन्यासी “गुरुदेव” जी हैं। बदल महल परिसर एक जागृत शक्ति स्थल है, जिसने -निषेध के पालन करनेवाले सुपात्र याचक की मनोकामनाएं पूरी की है. यहाँ की मातृ शक्ति माता “रजनी रतन देवी जी” हैं। वे अर्जीदारों की अर्जी एक नारियल और बीस रुपये के साथ स्वीकार कर परा-शक्ति को अग्रेषित करती हैं।
गुरुदेव जी ने चि. रत्नेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर चुनिंदा आस्थावान व्यक्ति ही मौजूद रहे जिसमें मिलन सिंह मरावी, भगवानी सिंह मरावी गीताराम ध्रुव, जूना शहर, तूफान सिंह राज, पाली, रवींद्र टेकाम कनई, राजेन्द्र जायसवाल जेवरा, तथा बिलासपुर से रमेश चंद्र श्याम, देव सिंह वरकड़े, समय सिंह गोंड़, जगदीश प्रसाद सिदार, घनश्याम खुशरो, और अनिल ध्रुव के नाम प्रमुख रहे ।

