छत्तीसगढ़

लोधेशवरधाम के वार्षिक सम्मेलन और परिचय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे पिछोर ग्वालियर मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम सिंह लोधी

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज प्रमुख अतिथिगण होगे मान. बृजमोहन अग्रवाल , सांसद रायपुर लोकसभा, मान.
विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा । दीपावली मिलन समारोह एवम स्मारिक विमोचन रविवार 22 नवंबर को ।
लोधी समाज के विवाह योग्य युवक- युवती देंगे सम्मेलन में अपना परिचय..। रायपुर। लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के तत्वावधान में रविवार 22 नवंबर,2026 को लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ का वार्षिक सम्मेलन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं स्मारिका का विमोचन कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम में होगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथिगण रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सासंद एवम पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवम दुर्ग छत्तीसगढ से दो बार के सासंद मान. श्री विजय बघेल जी होंगे। अवसर पर लोधेशवरधाम के विशेष बुलावा पर पिछोर ग्वालियर मध्यप्रदेश चंबल के टाईगर एवं लोधी समाज के मसीहा प्रीतम सिंह लोधी, विधायक पिछोर ग्वालियर मध्यप्रदेश मुख्य अतिथि होंगे। वहीं , वृन्दावनधाम की महामण्डलेश्वर साध्वी अंबालिका किशोरी प्रमुख अतिथि, पिछोर मध्यप्रदेश की कथावाचक साध्वी राधिका किशोरी लोधी, वृन्दावन धाम के साथ ही लोधी ममता किशोरी आध्यात्मिक वक्ता के रूप में शामिल होंगी।
लोधेशवरधाम केअध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में जिला लोधी समाज और प्रदेश लोधी समाज के पदाधिकारीगण , सदस्यगण सहित स्वजातीय भाई-बहन भी अधिक संख्या में शामिल हो रहे है ।इस अवसर पर लोधी समाज की स्वर कोकिला लोधी कल्याणी डहारे नागपुर से अपनी मधुर आवाज से काव्य रचना का पाठ करेंगी। साथ ही जगराता गायिका नारायणगंज मध्यप्रदेश से रंजीता लोधी, बालाघाट मध्यप्रदेश की बेटी और मंडला मध्यप्रदेश की बहू गंगेश्वरी दमाहे-नगपुरे अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार- चांद लगाएंगी। इसके अलावा कन्हैया मस्करे बालाघाट मध्यप्रदेश की संगीतमय धूनों से कार्यक्रम का आगाज होगा। छत्तीसगढ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिवानी जंघेल राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ की राजगीत अरपा पैरी की धार, महानदी अपार… राजगीत प्रस्तुत करेंगी। प्रतिवर्षानुसार होने वाले कार्यक्रम की अपेक्षा इस साल कार्यक्रम को और भी वृहद रूप में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी जोरो पर है, .। उल्लेखनीय है कि लोधेशवरधाम की ओर से समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों का बायोडाटा प्रकाशन कर विमोचन भी होगा ।। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रों के अलावा समाज के बुजुर्गो का भी सम्मान किया जायेगा । इसके साथ ही अपने क्षेत्र में कार्यरत संस्थान, संगठन और समिति के पदाधिकारीगण को भी सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय कार्य करने वाले समिति, संगठन और संस्थाओं से प्रविष्टियां मंगाए गए है ताकि स्मारिका में उन्हें उचित स्थान मिल सकें। उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने दी है।