बलोदा बाजार में मनाया गया झमाझम आदिवासी तिहार…. रमेश चन्द्र श्याम को प्रथम आदिवासी फिल्म निर्माता के लिए किया गया सम्मानित.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
24 अगस्त 2025 को बलौदा बाजार के जिला आडिटोरियम में शानदार आदिवासी दिवस मनाया गया. जिसमें आसपास के जिले से आदिवासी समाज के प्रमुख जन, युवाशक्ति और मत्री शक्ति पारंपरिक वेश भूषा में सुसज्जित होकर शामिल हुए. नगर के सड़कों पर में नाचते गाते युवक युवतियों का रेला उमड़ आया था. मंचीय कार्यक्रम जिला आडिटोरियम में में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री माँ. टंक राम वर्मा एवं गौरी शंकर अग्रवाल जी ने गौरवमयी उपस्थति दी.
जोहार आदिवासी कला मंच के संयोजन में गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से झमाझम लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया. काशी छेदैहा और बिंदु के पैकरा के गायन के साथ नृत्य मंडली ने दर्शको को हाल में झुमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के आयोजन में भूपेन्द्र ध्रुवंशी, जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, कमलेश ध्रुव मंडावी, भानु ध्रुव, पूरण नेताम आदि का विशेष योगदान रहा.
विशेष आमंत्रण पर जोहांर फिल्म्स प्रोडक्शन के संचालक और फिल्म “दंडाकोटूम “ के निर्माता रमेश चन्द्र श्याम भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्हें आदिवासी समाज से प्रथम फिल्म निर्माता बनकर समाज को गौरवान्वित करने के लिए सम्मानित किया गया. उनके साथ बिलासपुर से परमेश्वरी श्याम, छेदीलाल नेताम, भूपेन्द्र मरकाम, गंगाराम छेदैहा, रमेश मरकाम, विश्राम छेदैहा. जदुनाथ सिंह उइके, मोहनीश श्याम, विनोद मरावी, समय सिंह गोंड, बद्री खैरवार रहे.
रमेश चन्द्र श्याम

