रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की ओर से 11 अक्टूबर (शनिवार) को गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, अमलीडीह में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में क्लब की सदस्य डॉ. रोटेरियन स्वाती अग्रवाल ने बच्चों की आँखों की जांच की और डॉ. नेहा कोठारी ने दंत परीक्षण किया। लगभग 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनकी हाइट, वेट और BMI भी मापी गई।
डॉक्टर्स ने बच्चों को आँखों और दाँतों की देखभाल के महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी दी। बच्चों को रोशनी में पढ़ने की सलाह दी गई ।
इस अवसर पर क्लब की प्रेसीडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल एवं सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 से सिटी कोऑर्डिनेटर रोटेरियन भारत डागा, क्लब एडवाइजर रोटेरियन विनय अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों में रोटेरियन राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे और क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों को बिस्किट्स, फल और कॉपी-किताबें भी वितरित की गईं।
यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति क्लब की सराहनीय एवं मानवीय कोशिश थी।

