ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़सामाजिक

जनगणना, परिसीमन, धर्मकालम ,धर्मांतरण और आरक्षण पर सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य परंपरा पर आधारित) का संभागीय बैठक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
जशपुर, होटल वृंदावन इंपीरियल, 11 अक्टूबर में श्री बी एस रावटे कार्यकारी अध्यक्ष, श्री अकबर राम कोर्राम (प्रांतीय अध्यक्ष गोंडवाना महासभा) , आर एन साय (महासचिव), विनोद नागवंशी (सचिव), प्रताप ध्रुव , परशुराम भगत जी ,बी एस नागेश, डॉ अमृत मरावी, रामनाथ सिदार,विजय सिंह खुसरो, बीरबल आयाम,सहित सभी जिला प्रमुख ब्लॉक प्रमुखों की उपस्थिति में जनगणना, परिसीमन, जनगणना में आदिवासी कॉलम, धर्मांतरण पर रोक , 32 प्रतिशत आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय भर्ती, आय सीमा समाप्ति, स्थानीय स्तर पर जमीन के विवाद, आदिवासियों पर प्रताड़ना का निदान पर विस्तृत चर्चा एवं सहमति बनते हुआ आगामी रणनीति बनाने पर अजील स्तरीय बैठक का आह्वान हुआ । इस अवसर पर सभी जिला में सर्व आदिवासी समाज का कार्यालय जहां न्याय के लिए आवेदन लिया जाएगा। जिला मुख्यालय जशपुर में सर्व आदिवासी समाज का न्याय कार्यालय ,दीपा टोला जशपुर में कोर्राम जी एवं रावटे जी, नागवंशी , उत्तम सिदार जी के द्वारा उद्घाटन किया गया।