गोंड राजा रघुराज सिंह के मूर्ति अनावरण की तैयारी हेतु गोंडवाना गोंड महासभा की बैठक विधायक नीलकंठ टेकाम की अध्यक्षता में संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना गोंड महासभा की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक गोंडवाना भवन सरकंडा बिलासपुर में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम जी विधायक केशकाल द्वारा किया गया।श्री टेकाम जी ने कहा कि महासभा सदैव सतत गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने हेतु कार्य करेगी, छत्तीसगढ़ में जनसंख्या के अनुपात में आदिवासियों के लिए 32% आरक्षण लागू हो, बस्तर, सरगुजा संभाग में स्थानीय स्तर की भर्ती पूर्व की भांति शुरू हो एवं फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी को हर हाल में नौकरी से बाहर किया जावे। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ महान दानवीर गोंड राजा रघुराज सिंह के मूर्ति अनावरण बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम में स्थापित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का समय लेने हेतु सर्व समिति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश महासचिव आर एन ध्रुव, तखतपुर के अध्यक्ष जगन्नाथ ध्रुव,संभागीय संयोजक एवं अध्यक्ष गोंड भूमकाल आर सी ध्रुव , आर सी श्याम, खरौद राज के संरक्षक बुधवार सिंह सिदार, मस्तूरी महासभा से रिखीराम नेताम, बिल्हा से कौशल कुंजाम, शिव चेचाम,कोटा से त्रिलोचन पाली अकलतरा, केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा मुंगेली के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, नाथूराम ध्रुव, देव सिंह मार्को, संतोष नेताम, भारत लाल मार्को, शीतल मरावी सावंत राम नेताम, धर्मेंद्र पोरते,प्रमोद ध्रुव, रामचंद्र पोर्ते,राम प्रसाद ध्रुव, परमेश्वर सिंह टेकाम मनोहर सिंह मरकाम ,परमेश्वर जगत,शशि जगत, भंवर सिंह ध्रुव, झाड़ू राम ध्रुव, आर के नेताम, रघुनंदन सिंह पोर्ते, एस के नेताम ,अनिल मरावी, राधेश्याम मरावी, नरेंद्र पोर्ते ,राजेंद्र सिंह पोर्ते,अनिल ध्रुव, मानसिंह मरकाम, एम आर ध्रुव, शीतला देवी मरावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित थे।

