छत्तीसगढ़स्वास्थ

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ, प्रांता अध्यक्ष के अध्यक्षता में मेकाहारा मेडिकल कॉलेज के कर्मचरियो की समस्याओं को बैठक में रखा गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताअध्यक्ष माननीय श्री.आलोक मिश्रा जी के तत्वाधान में प्रदेश के पदाधिकारीयो के साथ आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को 2.00 बजे मेकाहारा मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग के चातुर्थ श्रेणी, संविदा,अनियामित सफ़ाई कर्मचरियो के साथ विभागीय बैठक संपन्न हुई. जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा मांग रखी गई की अंबेडकर अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विगत कई वर्षों से मृत्यु उपरांत अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने के कारण कई कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने के कारण कर्मचारी व कर्मचारी परिवार मानसिक एवं आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है डॉ भीमराव अंबेडकर के अध्यक्ष श्री संतोष साहू जी के द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया.साथ ही मेकाहारा कर्माचारियो के विभिन समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया एवं विभाग के समस्याओं से अवगत कराया गया.*
*बैठक में मेकाहारा कर्माचारियो के समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल द्वारा गंभीरता से सुना गया,समझा गया एवं विभाग के समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया गया।*
*आज के इस बैठक में सतीश पसेरिया छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी संघ रायपुर के प्रदेश महामंत्री,अविनाश सिंह ठाकुर उप प्रांत-अध्यक्ष,गणेशा जाधव पाटिल महामंत्री जिला रायपुर,चंद्रभूषण सिंह ठाकुर महामंत्री डेंटल कॉलेज रायपुर,चित्रसेन मार्कंडे महासचिव
डेंटल कॉलेज एवं तिलक भोगल विभागीय प्रवक्ता डेंटल कॉलेज,आशीष कुमार तनेजा अध्यक्ष मेकाहारा अनियामित कर्मचारी और
राजेन्द्र ठाकुर जी गीता लाल साहू जी दुष्यंत वर्मा, श्रीमती दुलारी नेताम श्रीमती निर्मला गोस्वामी दीपक गाड़गे जी दशरत बेहरा रवि बुंदेला श्री नायक जी और अन्य पदाधिकारी तथा काफी बड़ी संख्या में मेकाहारा कर्मचारी उपस्थित थे. इस बैठक की सुचना प्रदेश महामंत्री सतीश पसेरिया छतीसगढ़ स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी संघ ने दी.*