शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ठंड के मौसम को देखते हुए शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवीन प्राथमिक शाला धरमपुरा मे ,संस्था की महोदया श्रीमती श्वेता ठाकुर के अध्यक्षता में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया, ज्ञात हो की शाला की प्रधान पाठक श्रीमती शीला ठाकुर द्वारा शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन संस्था में अपने बच्चों के ठंड में बिना स्वेटर के रहने की बात अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के सम्मुख रखा, श्वेता ठाकुर ने अपनी अपनी संस्था व अपनी टीम के साथ अपनी सेवा प्रदान की व इस अवसर पर संस्था के बच्चों की सुरक्षा एवं उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
सहयोगी साथी में, श्री अभिषेक ठाकुर, श्रीमती नीना परमार, महेश अयंगार, श्रीमती मीना सेन व श्रीमती माधुरी वर्मा थे।


