छत्तीसगढ़

मोहन कोमरे छ ग मंडी बोर्ड के अधीक्षण अभियंता बने

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। कृषि विभाग ने कार्यपालन अभियंता मोहन कोमरे को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के पश्चात श्री कोमरे को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक द्वारा जारी आदेश के अनुसार आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त माना जाएगा। हाईकोर्ट ने श्री कोमरे को 3 माह के भीतर पदोन्नति देने निर्देशित किया था। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की त्वरित पहल पर कृषि उत्पादन आयुक्त कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। जिसमें श्री कोमरे को कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई। श्री कोमरे वर्तमान में कृषि विवि, उद्यानिकी एवं डेयरी विश्वविद्यालय के निर्माण विभाग के प्रभारी हैं। कोमरे जी को छत्तीसगढ़ आदवासी समाज कि ओर से हार्दिक शुभकामनाएं