Tuesday, August 18, 2026
छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी द्वारा सिटी कोतवाली थाना में एक लिखित शिकायत

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज शिकायत में यूट्यूबर,सोशल मीडिया उपयोगकर्ता आकांक्षा टोप्पो पर माननीय श्री रामविचार नेताम की सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। समाज का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके विरुद्ध अपमानजनक, भ्रामक एवं मानहानिकारक वक्तव्य प्रसारित किए जा रहे हैं।

इन पोस्टों व वीडियो में ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे समाज में भ्रम, आक्रोश एवं वैमनस्य की स्थिति बन रही है। सर्व आदिवासी समाज ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि इससे समाज की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। समाज ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत करने वालों में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई,शिव नेताम,रामेश्वर मरकाम,हर्ष मरकाम सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।