मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी चर्चा किये*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
अनुसूचित जनजाति वर्ग के विभिन्न मुद्दों को लेकर माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी संसद सदस्य (लोक सभा) अध्यक्ष– अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों के कल्याण सम्बंधित संसदीय समिति, पूर्व केंद्रीय जनजाति, स्वास्थ्य, इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार के नेतृत्व में माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से रायपुर निवास में सौजन्य भेंट किये। इस अवसर पर श्री कुलस्ते जी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए जैसे भर्ती प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह उस आदेश का पालन करते हुए पदोन्नति में भी आरक्षण की बहाली पर विचार हो। जिससे अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदोन्नति होने पर खाली पदों में यहां के आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुले। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक पद में नियुक्ति हेतु डी एड धारी आदिवासी समाज के युवाओं ने कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली में भेटकर नियुक्ति की मांग रखी थी। इन युवाओं के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर नियुक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव, सेवानिवृत आबकारी अधिकारी राकेश मंडावी, राहुल ध्रुव,आलोक वर्मा सहित अन्य लोग विशेष रूप उपस्थित थे।

