बिल्हा के गंगाराम छेदइहा शासकीय कर्मचारी ने गोंडवाना सामूहिक विवाह में अपने पुत्र का विवाह रचाया … बने एक अनुकरणीय मिशाल
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंड समाज में सामूहिक विवाह का आयोजन कर समाज के गरीब तबकों को अनावश्यक खर्च और कर्ज के बोझ से छुटकारा दिलाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़ प्रशासन भी आर्थिक सहयोग करते आ रहा है.
ऐसा ही गोंडवाना सामूहिक विवाह का आयोजन विगत दिनो बिलासपुर जिले के पथरिया सरगांव क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा में वीरेन्द्र कुमार मरावी के नेतृत्त्व में संपन्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा. अरुण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिए.
इसी आयोजन में श्री गंगाराम छेदइहा निवासी ग्राम टिकैत पेंडरी जिला मुंगेली ने अपने सुपुत्र सचिन का व्याह मोह्भट्ठा (सरगांव) जिला मुंगेली निवासी बेदराम मरकाम की सुपुत्री भारती से कराया. श्री गंगाराम स्वयं जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारी हैं. वे चाहते तो बेटे का व्याह बड़े धूमधाम से अपने घर में ही कर सकते थे, लेकिन उन्होंने आडम्बर एवं फिजूलखर्ची को छोड़कर सामूहिक विवाह का विकल्प अपनाया. लिहाजा समाजिक जागृति के लिए खुद मशाल थाम लिया और एक मिशाल बन गए. उनके इस साहसिक और प्रगतिशील पहल के लिए समाज उनका कोटि कोटि वंदन करता है. जोहार….
रमेशचन्द्र श्याम

