ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव और डिडीनदाई के नगरी मल्हार में भैना समाज ने बुढादेव स्थल स्थापना दिवस पारंपरिक नेंग नियम से मनाया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
विगत रविवार को मल्हार जिला बिलासपुर में भैना समाज ने बड़े धूमधाम से बुढादेव स्थल स्थापन दिवस मनाया . बहुत कम लोगों को मालुम है कि मल्हार में बुद्धदेव का ठाना है जिसे वहां के भैना समाज ने अपनी आस्था के अनुरूप सुरक्षित रखा है और प्रतिक स्वरुप एक प्राचीन मूर्ति को स्थापित किया है. भैना समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजाराम राजभानु ने बताया कि बुढादेव तो गाँव में खेत खार, नदिया पहाड़ में पेड़ के निचे विराजते है… लेकिन जब हम लोग पक्के माकन में रहने लगे हैं तो हमारे देव खुले मैदान में क्यों रहे… इसलिए सब मिलकर एक छोटा सा मंदिर बन दिए हैं.
मल्हार के बारे में एक किवदंती प्रचलित है कि गाँव में साझी खेती नहीं किया जाता. क्योंकि खेत जोतते हुए महादेव के कुछ कृपापात्रों को स्वर्ण मुद्राओं से भरा गंगार (हंडा) मिला है. साझी खेती में प्राप्त धन का बटवारा हो जाता है.
जन मानस में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि मल्हार में सोने की वर्षा हुई थी. वही संचित स्वर्ण भंडार उभर आता है. लेकिन इतिहास के पन्ने कुछ प्रमाणिक तथ्य बयाँ करते हैं. यहाँ तीन हजार वर्ष पूर्व के पुरातात्विक महत्त्व के खंडहर और पाषण मूर्ति सुरक्षित हैं. जिसमें बौद्ध काल से लेकर जैन तीर्थंकरों के मूर्तियाँ और हिन्दू मान्यताओं देवी देवताओं की मूर्तियों के अवशेष (ईसा से 1000 वर्ष पूर्व (दसवी शताब्दी पूर्व ) से लेकर 1100 ईसवी सन प्रमुख हैं. पातालेश्वर महादेव बाजार के पास, डिडीनदाई मंदिर केंवटपारा और जोंधरा रोड में भीम कीचक मंदिर परिसर पुरातात्विक अवशेष संगृहीत है. अभी अभी मल्हार के पाण्डेय परिवार से तीन कि. ग्रा. वजनी ताम्रपात्र प्राप्त हुआ है, जिसके डिकोडिंग से और ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद है.
बुढादेव स्थापना दिवस का सफल आयोजन भैना समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम राजभानु के नेत्रित्व में संपन्न हुआ जिसमें स्थानीय विधायक मा. दिलीप लहरिया मुख्या अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सम्मानित विशिष्ट अतिथियों में पंचायती राज व्यवस्था के जन प्रतिनिधि गण, तथा मल्हार सहित आसपास के गावों से आदिवासी समाज के सम्मानित जन, युवक युवतियाँ महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हुए.
बिलासपुर से विशेष आमंत्रित अतिथियों में रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, तथा जगदीश प्रसाद सिदार जिला कार्यकारिणी सदस्य आयोजन में पहुचे थे.

