सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर के प्रतिनिधियों के द्वारा देशभर के एकलव्य विद्यालयों में 10वीं की टॉपर कृतिका टेकाम से स्नेह भेंट
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
संपुर्ण भारत में संचालित 750 एकलव्य विद्यालयों में सीबीएसई 10वीं की कक्षा में टाॅप करने वाली एकलव्य विद्यालय कांकेर की छात्रा कु.कृतिका टेकाम से सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर व ब्लाक सर्व आदिवासी समाज केशकाल के समस्त प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास स्थान ग्राम-आंवरी, सिंगनपुर केशकाल जिला- कोंडागांव में जाकर सौजन्य भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सम्मानित किया। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया उसेण्डी जी ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि इस बिटिया ने पुरे देश में हमारा नाम रोशन किया है अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है जो काफी गौरवान्वित महसूस करने वाला है इससे अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे निश्चित तौर पर आदिवासी समाज के बच्चों में भी वो काबिलियत है कि वे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं उन्होंने बच्चे के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पुरे परिवार को भी बधाई दी। साथ में उपाध्यक्ष श्री रवि नेताम हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दीवान,ध्रुव गोंड समाज रत्तुराम नेताम,कंडरा समाज चंद्रहास नेताम,पारधी समाज भगवान सिंह शोरी, महिला प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दीवान, महासचिव श्रीमती शकुंतला तारम युवा प्रभाग अध्यक्ष उमेंद कोरेटी, ब्लॉक युवा प्रभाग अध्यक्ष छबिंद्र मंडावी,केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम सलाम, सुबराय मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष गोंड समाज केशकाल, शंभू नेताम क्षेत्रीय अध्यक्ष, फूलसिंह नेताम क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मधु कौड़ो भी उपस्थित रहे।

