छत्तीसगढ़

संघ के पदाधिकारीयों ने जुएल उरांव केंद्रीय मंत्री जनजाति मामले से भेंटकर विभिन्न सामाजिक व संवैधानिक मुद्दों किए चर्चा*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीयो द्वारा माननीय जुएल उरांव जी केंद्रीय मंत्री जनजाति मामले भारत सरकार से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर सविस्तार चर्चा किए। साथ ही वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर 24 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आने हेतु अनुरोध किया गया है। जिसमें उन्होंने आने की पूर्ण सहमति प्रदान किया गया हैं ।भेट मुलाकात आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संघ के एस पी ध्रुव प्रांतीय संयुक्त सचिव,बिलासपुर जिलाध्यक्ष आर सी ध्रुव , मुंगेली जिलाध्यक्ष अकत सिंह ध्रुव, संतोष ध्रुव सचिव बिलासपुर , डी डी मांझी सदस्य राष्ट्रीय समन्वय मंच भारत उपस्थित थे।