गोंड समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 28 मई को ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के नवागढ़ राज, तह. नवागढ़, जिला-बेमेतरा (छ.ग.) के कार्यकारिणी का पुर्नगठन पश्चात् कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 28.05.2026 दिन गुरूवार को राजा नरवर साय किला परिसर, नवागढ़, जिला बेमेतरा में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. श्री दयाल दास बघेल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण मंत्री छ.ग. शासन रायपुर, अध्यक्षता तिरु. आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अजजा शास. सेवक संघ छ.ग.,विशिष्ट अतिथि तिरू. दरबार सिंह नेताम जिलाध्यक्ष आदिवसी गोंड समाज बेमेतरा ,तिरू.श्री मुरीत मंडावी जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी विकास परिषद, बेमेतरा ,तिरू.हिरऊ ध्रुव जिलाध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक संघ बेमेतरा , मान. श्री अजय साहू जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा, मान. श्री सोम ठाकुर उपाध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ बेमेतरा,मान.श्री खोरबाहरा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़,तिरू.डॉ.यू.आर.ध्रुव गोंडी धर्मचार्य ,तिरू. हेमलाल ध्रुव अध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक संघ नवागढ ब्लाक होंगे। कार्यक्रम में करमा नृत्य झालम एवं लहरिया परिवार की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगा।

