ग्रामीण विशेष

डोंगरगढ़ में गोंडवाना राज बईगा के गिरिफ्तारी से गोंड सहित अन्य आदिवासी समाज आक्रोशित, न्यायधानी बिलासपुर से आन्दोलन की आगाज

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
विगत 19 मई को बमलाई दाई डोंगरी में स्थानीय राज बईगा किशोर नेताम ने गोंडी नेंग नियम के अनुसार गढ़माता का जीव सेवा के साथ जोहारनी गोंगो (पूजा) किया था. जिससे आदिवासी समाज से द्वेष भाव वश बमलाई दाई ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी ने राज बईगा के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी और पुलिस ने भी आनन् फानन में राज बईगा को गिरिफ्तार कर लिया.
ज्ञात हो की बमलाई दाई गोंड राजवंश की कुल देवी है और प्राचीन काल से खैरागढ़ गोंड राज घराना के संरक्षण में इसकी गोंड समाज के बईगा द्वारा पारंपरिक प्रथा से जोहारनी पूजा होती आ रही है और ट्रस्ट के बनने तक बदस्तूर जारी था. इस पर गोंड एवं समस्त आदिवासी समाज सहित सर्व समाज की आस्था अब भी निरंतर बनी हुई है. लेकिन ट्रस्ट के देखरेख में पूजा की पद्धति बदल दी गई है और गोंड आदिवासी बईगाओं के जगह वैदिक पुजारी बैठा दिया गया है. इससे आदिवासी समाज क्षुब्ध है और समय समय पर अपनी रूढी परंपरा के अनुसार सेवा पूजन का प्रयास करता रहा है.
विवाद का फ्लेश पाइंट तब आया जब राज बैगा को पुलिस द्वारा गिरिफ्तार कर लिया. यह खबर जंगल की आग की तरह आदिवासी समाज में फैली और न्यायधानी बिलासपुर में आन्दोलन की आग धधक उठी. जिले के गोंड सहित अन्य आदिवासी समाज ने नारेबाजी और बुढादेव के जयकारे के साथ छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी के अगुवाई में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
जिसमें मुख्यतया तीन मांगे हैं :
4. राज बईगा के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को अविलम्ब शून्य करते हुए किशोर नेताम को निःशर्त रिहा किया जाए.
5. बमलाई दाई ट्रस्ट में गोंड / आदिवासी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए.
6. बमलाई दाई की सेवा में पूर्व की तरह गोंडी नेंग, नियम और परम्पराओं तथा सेवादारों में बईगाओं को भी प्रभावी एवं पर्याप्त स्थान दिया जाए.
मिडिया के सवाल के जवाब में श्री श्याम ने कहा कि मांगे न मानी गयी तो राज्य भर के गावों से लोग कुकरा कुकरी लेकर बमलाई दाई डोंगरी में पारंपरिक नेंग नियम से जीवसेवा अर्पित करेंगे.
. अभियान में रमेशचन्द्र श्याम के साथ रहे बिल्हा क्षेत्र से धनुष मरावी अध्यक्ष मुरकुटा चक, भूपेन्द्र सिंह मरकाम, गंगाराम छेदैहा, विनोद मरावी लक्ष्मण मरावी… छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई से समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद ध्रुव, शुभम सिंह ध्रुव, राजू धुर्वे, रोहित ध्रुव, तुलसी ध्रुव, रेखा सिंह मार्को, एडवोकेट रवि मरकाम, धनेश्वर नेताम, मुकुंद नेताम नितेश नागेशी आदि ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया. सीपत क्षेत्र से घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उपकेन्द्र, शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष अपने साथियों के साथ सहभागिता दी… पाली क्षेत्र से परमेश्वर बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष अखिल बिंझवार समाज,अपने पदाधिकारियों नंदलाल बिंझवार, मधु पालके बंशीलाल बिंझवार आदि ने उपस्थिति दी… खैरवार समाज से बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, खरौद राज से फेकन सिंह मरावी रसेडा ने अपना फर्ज निभाया. बसंत राम भगत तथा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सयलू ठाकुर, , रामधन निषाद,संजू भोयरा, शत्रुहन वैष्णव, भुनेश्वर रजक, राकेश केवट और उनके साथियों ने भी अपना समर्थन स्वरुप उपस्थिति प्रदान किया.
अभियान का सम्पूर्ण संयोजन अनिल कुमार ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ने किया.

रमेश चन्द्र श्याम
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष