गोंडवाना भवन राजनांदगांव में कुपार लिंगो, रायतार जंगो सहित गोंडवाना के विभूतियों की मूर्ति स्थापित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
विगत 24 मई को गोंड समाज नगर इकाई राजनांदगाँव के सौजन्य से गौरीनगर राजननांदगाँव के गोंडवाना भवन परिसर में गोंडी रीति रिवाज के साथ आदि गुरु पहान्दी पारी कुपार लिंगो तथा आदि गुरूमाय जंगो रायतार की मूर्ति स्थापना की गयी.
गौरी नगर गोंडवाना भवन परिसर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से बमुश्किल एक कि.मी. की दुरी पर स्थित है जिसे पैदल चलकर पहुँचा जा सकता है. परिसर के भूतल में शक्ति स्थल और सभागार है. शक्ति स्थल में पहले से विशाल सल्ला गागरा स्थापित है इसके कुछ हटकर आदि गुरु और आदि गुरूमाय की मूर्ति स्थापित की गई है.
प्रथम तल में सभागार सह भोजन कक्ष है. जहाँ वीरांगना दुर्गावती, गुंडा धुर वीरनारायण सिंह, और बिरसा मुंडा की प्रतिम स्थापित की गई. इन प्रतिमाओं को समाज के सम्मानित जनों ने अपने प्रियजन के स्मृति में प्रदान किये हैं.
पहान्दी पारी कुपार लिंगो की मूर्ति डॉ. अंजलि एवं अन्नपूर्णा मंडावी निवासी बहोरनभेडी ने अपने माता पिता के स्मृति में प्रदान किये हैं. जबकि रायतार जंगो की मूर्ति चुनकेश्वर मरकाम, सिरसाही ने अपने माता पिता के याद में बनवाये हैं.
श्रीमती घूरई शोरी कवरिनभाठा ने अपने पति की याद में गुंडाधुर की मूर्ति स्थापित किया है. धर्मेन्द्र निशुशाह आतरगाँव के द्वारा अपने मातापिता के याद में बिरसा मुंडा की प्रतिमा दान किया गया है.
श्री शंकर लाल छेदैहा ने अपने माता पिता के स्मृति में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति को स्पांसर किया है.
श्री शिवकुमार अनीता नेताम द्वारा अपने पिता के स्मृति में वीरांगना दुर्गावती की मूर्ति प्रदान किया गया है.
परिसर में पुस्तकालय भी प्रारंभ किया गया है जिसे तिरुमाय रमाबाई कुंजाम ने अपने पति की स्मृति में दान किया गया है,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र नेताम , गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. सम्मानित विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रिय पदाधिकारी सर्वश्री भुवन कोर्राम, कंदर्प सिदार, कमलेश ध्रुव केन्द्रीय अध्यक्ष धमधागढ़, जिवराखन लाल मरई अध्यक्ष अंगार मोती ट्रस्ट, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम, जयपाल सिंह ठाकुर संयुक्त, गजराज सिंह टेकाम संयुक्त सचिव, अंजोर सिंह सिदार संभाग प्रभारी, एल आर ठाकुर पूर्व न्यायाधीश (मंडावी) श्रीमती गोमती ठाकुर, शुभंकर ठाकुर सहित क्षेत्र के सम्मानित सगाजनो ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की.
मात्रिशक्तियों में सर्व तिरुमाय उर्मिला मार्को, तामेश्वरी ठाकुर, चंद्रकला तारम, ज्योति ध्रुव, नमिता ठाकुर, शकुन धुर्वे, संगीता ध्रुव, मंजू ठाकुर सभी भिलाई से, सुमन नेताम, ललिता देवी गोंड बुडेरा धमधा, शैलेंद्री मंडावी पाटन सहित क्षेत्र के अनेकों मत्रिशाक्तियां उपस्थित रहीं .
कार्यक्रम का सफल आयोजन तिरुमाय सुशीला नेताम छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष और गौरी नगर राजनांदगाँव नगर इकाई प्रुमुख के नेत्रित्व में संपन्न हुआ.
रमेश चन्द्र श्याम

