अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैट प्रदेष कार्यालय मे योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित- मधु अरोरा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैट प्रदेष कार्यालय मे योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक अभा सूद ने CAIT टीम के साथ योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।
इन्टरनेषनल योग टीचर, भारत सरकार, आयुष मंत्रालय द्वारा सर्टिफाइट आभा सूद योग थेरेपिस्ट ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कैट महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में CAIT के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित सदस्यों ने योग को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत एवं निरोग समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट युवा कैट एवं कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, विजय पटेल, भरत जैन, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, जयराम कुकरेजा, महेष खिलोसिया, प्रीतपाल बग्गा, कान्ति पटेल, भरत भूषण गुप्ता, विक्रांत राठौर, नागेन्द्र तिवारी, अमित गुप्ता, द्ववारका लखवानी, लक्ष्य टारगेट, नरेष माखीजा, गोविन्द माहेष्वरी, भास्कर साहू, मनोहर अठवानी, अनिल साव, डॉ. अंकिता जोशी, भावना बग्गा, नीलम वर्मा सहित अन्य व्यापारीगण।
धन्यवाद

