रायपुर

12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ संग गरिमा गृह सरोना के द्वारा दिव्यता का योग आयोजन किया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह आयोजन अलग अलग समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर करते आ रहा है यह एक संवेदनशीलता और सांझी प्रगति की भावना मजबूत करने वाला एक सार्थक प्रयास है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों का स्वागत पौधों से किया गया तत् उपरांत योग प्रशिक्षिका के जय और उनकी टीम के द्वारा गरिमा गृह में रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय और प्रत्युषा फाउंडेशन के सदस्यों को एक साथ हार्ट ,लिवर, लॉन्ग किडनी और शरीर के आंतरिक अंगों को शुद्ध ,स्वच्छ और स्वस्थ रखने हेतु **ताली योग सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार सिखाया गया साथ ही प्रीति दास मिश्रा
द्वारा हस्त मुद्राऐं शंख मुद्रा, देवदर्शनी मुद्रा गरुड़ मुद्रा तितली मुद्रा सिखाया गया और इनसे होने वाले फायदे थायराइड ,एकाग्रता , पीसीओडी निद्रा ,की समस्या से कैसे छुटकारा पाए ।
आज के हमारे अतिथि ज्ञानेश शर्मा जी ने कहा कि आपने आपको समाज को देश को स्वस्थ निरोगी रखना चाहते है तो प्रतिदिन योग करिये डॉक्टर भी दवाइयों के साथ योग करने को कहते है । अतिथि अरविंद ओझा जी ने कहा कि बच्चे,बड़े यही बुजुर्ग उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
इस कार्यक्रम के अतिथि ज्ञानेश शर्मा जी पूर्व योग आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन अरविंद ओझा जी वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन के अध्यक्ष योग प्रशिक्षिका के जय संस्था से अध्यक्ष सुमन पांडे, उपाध्यक्ष सांस्कृतिक अर्चना वोरा मंजुषा संत ,पुष्पा साहू,मंजू सिंह आयुष मिश्रा,रामवृत तिवारी गरिमा गृह से अध्यक्ष विद्या राजपूत,रीना सिंह,गोविंद और गरिमा गृह परिवार के लगभग 25 से अधिक बच्चों के संग योग किया साथ ही उनकी आत्मीयता और सहयोग की भावना के लिए हृदय से आभार हमे विशेषष है कि ऐसे सहयोग और सहभागिता से हम मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन की दिशा में और मजबूती से उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे