ग्रामीण विशेष

गोंडवाना गोंड़ महासभा मालखरौदा तहसील के अध्यक्ष को भातृ शोक

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज शोक सभा में पहुंचे संभाग भर के सामाजिक सियान…

मालखरौदा जिला सक्ती के रामसिंह सिदार (मरावी) का निधन 5 जुलाई को हो गया था. जिसका कुंडा संस्कार 15 जुलाई को उनके गृह ग्राम मालखरौदा में गोंडी रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ. मालखरौदा राज छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा (पंजीयन क्रमांक 2855) से मान्यता और सम्बद्धता प्राप्त गोंडवाना समाज व्यवस्था की एक इकाई है. जिसके अंतर्गत डभरा, मालखरौदा और जैजैपुर तहसील आते हैं. दिवंगत सिदार जी तीन भाइयों रामसिंह, गिरवर सिंह और बलराम सिंह में सबसे बड़े थे. मा. गिरवर सिंह सिदारजी मालखरौदा तहसील के अध्यक्ष हैं.
गोंडवाना गोंड महासभा मालखरौदा के संरक्षक मालखरौदा के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह (मरकाम) ही हैं. .
दिवंगत रामसिंह 81 बसंत देखकर दो पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ नाती- नातिनो, पोते-पोतियों के रूप में फूलता-फलता समृद्ध कुटुंब – वाटिका छोड़कर गए हैं.
सिदार (मरावी) परिवार को ढाढस बधाने बिलासपुर