मार्तंड उत्सव के तहत समाजसेवी मोहम्मद शकील ने प्रेस क्लब को स्टील पोडियम भेंट किया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” के अंतर्गत व्यवसायी एवं समाजसेवी मोहम्मद शकील ने पत्रकार बिरादरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब को बाइट एवं संबोधन के उपयोग के लिए एक आकर्षक स्टील पोडियम भेंट किया।
प्रेस क्लब ने इस उपयोगी एवं गरिमामय उपहार के लिए मोहम्मद शकील के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग पत्रकारों के कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा। यह भेंट पत्रकारिता के प्रति उनके सम्मान और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक है।
इस अवसर पर मोहम्मद शकील के परिजनों के साथ वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ला, संजय वर्मा, विनय घाटगे, प्रदीप चंद्रवंशी, पंकज चौहान, किशन लोखंडे, विद्याभूषण सिन्हा एवं लवलेश द्विवेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रायपुर प्रेस क्लब ने मोहम्मद शकील के इस सहयोग के लिए उनका पुनः हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सामाजिक सेवा के सतत् विस्तार की कामना की।

