गोंडी संस्कृति, शिक्षा, वैद्यकीय ज्ञान,भाषा, आर्थिक उद्यमिता एवं व्यापार पर महासभा का राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला 19 जुलाई को आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान , सेक्टर 24 नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मध्यप्रदेश, तेलंगाना,आंध्रप्रदेश,पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, बिहार,उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के सामाजिक प्रमुखों के साथ पूरे देश भर के सामाजिक बुद्धिजीवी, विषय विशेषज्ञ ने समाज के रीति-नीति, संस्कृति, शिक्षा, वैद्यकीय ज्ञान,भाषा, आर्थिक उद्यमिता एवं व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री रामविचार नेताम मंत्री आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन , पशुधन विकास छत्तीसगढ़ शासन थे।अध्यक्षता माननीय श्री शिशुपाल शोरी राष्ट्रीय अध्यक्ष (से.नि. आई ए एस) पूर्व विधायक कांकेर के किया।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी सांसद मंडला, अध्यक्ष पार्लियामेंट्री कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग भारत सरकार ,श्री रवि नारायण नाइक प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंडवाना गोंड महासभा ओडिसा, कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास पंचायती राज और पेयजल ओडिसा सरकार, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ थे।विशिष्ट अतिथि गण सुश्री लता उसेन्डी जी माननीय विधायक,श्री कमल मर्सकोले जी विधायक बरघाट मध्यप्रदेश श्री नीलकंठ टेकाम माननीय विधायक ,श्री भूलन सिंह मरावी माननीय विधायक,श्री प्रणव मरपच्ची विधायक गौरेला पेंड्रा मरवाही ,श्री रूपसिंह मंडावी जी अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ ,श्री विकास मरकाम अध्यक्ष स्थानीय पादप बोर्ड छत्तीसगढ़,भगत सिंह नेताम, पूर्व विधायक एवं सदस्य, म.प्र. अ.ज.जा. आयोग ,तिरु. सोयम बापू राव पूर्व सांसद ,प्रदेश अध्यक्ष गोंड समाज तेलंगाना,
तिरु.लक्की राजाराव पूर्व विधायक आंध्रप्रदेश ,तिरु.चंदा लिंगैया डोरा ,(पूर्व विधायक ) पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति तेलंगाना , कमलभान सिंह पूर्व सांसद, अनूप नाग पूर्व विधायक अन्तागढ़ , रमेश चंद्र साय पूर्व विधायक उड़ीसा, गुरुचरण नायक पूर्व विधायक मनोहरपुर झारखंड,श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक सिहावा, राजाराम तोड़ेंम पूर्व विधायक पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश, पहलवान सिंह मरावी पूर्व विधायक मरवाही उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उभरते हुए कलाकार निर्माता, निर्देशक, हीरो अमलेश नागेश का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव ने किया।
महासभा द्वारा उड़ीसा के शैक्षिक पाठ्यक्रम में गोंड समाज को मूर्ख लिखे जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखा जाएगा। आदिवासी समाज के उद्यमियों को 10 करोड़ तक के ऋण लेने पर गारंटी हेतु छूट प्रदान करने के लिए सरकार से मांग करेगी, जिससे आदिवासी उद्यमी व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग सरकार से की जावेगी। गैर आदिवासियों में विवाह करने वाले समाज की यूवतियों द्वारा अर्जित किए जाने वाले संपत्ति पर पिता का नाम अंकित करवाने हेतु महासभा ठोस पहल करेगी। महासभा प्रत्येक माह देश के किसी ने किसी प्रदेश में बैठक आहूत करेगी। सभी राज्यों में गौर समाज को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित किए जाने हेतु सरकार से मांग करेगी। आदिवासी क्षेत्र में लग रहे उद्योगों में विस्थापन की स्थिति में आदिवासी वर्ग को उद्योगों में भागीदारी/ शेयर होल्डर बनाए जाने की मांग की जावेगी।
पांच सत्र में कार्यक्रम को विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र में जनजातीय कला और शिल्प , आर्थिक उद्यमिता एवं व्यापार विषयों पर चर्चा हुई।प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर श्रीकांत गोंड पश्चिम बंगाल,डॉ नारवेन केशव टेकाम छत्तीसगढ़,
प्रो. के एम मैत्री कर्नाटक ने भाग लिया। द्वितीय में गोंडवाना का इतिहास,भाषा,शिक्षा, संस्कृति, पारंपरिक रीति–रिवाज , साहित्य सृजन पर विस्तृत चर्चा हुई इस सत्र में तिरु. हिरासन उइके राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग बालाघाट मध्यप्रदेश, सांस्कृतिक सचिव रघुवीर सिंह मार्को प्रमुख वक्ता के रूप में तिरु. बी.एल. कोर्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल गोंडी साहित्य परिषद भारत,तिरु.के.पी. शाह पूर्व न्यायाधीश कोलकाता पश्चिम बंगाल,तिरु. बजरंग मांझी उड़ीसा ने हिस्सा लिया। तृतीय सत्र
पेसा कानून, फॉरेस्ट राइट एक्ट,
जनजाति समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा हुई इस सत्र में तिरु.रूपसिंह मंडावी अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव महासभा को दिए। श्री विकास मरकाम स्थानीय पादप बोर्ड द्वारा परंपरागत आयुर्वेद ज्ञान पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारियां दिए। दोपहर भोजन अवकाश के दौरान महासभा गठन से लेकर अब तक के गतिविधियों का डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाया गया। चौथे सत्र में सरकार की जन मन जनमन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक केशकाल तिरु. नीलकंठ टेकाम ने समाज को विस्तृत जानकारी दी। पंचम सत्र में गोंडवाना गोंड महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा , संगठन के निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों का मनोनयन किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
अतिथियों एवं सामाजिक प्रमुखों को स्मृति चिन्ह भेंट, सामाजिक प्रमुखों का सम्मान करने के पश्चात सत्र का समापन हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष खामसिंह मांझी ओड़िसा , राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह कोमर्रा ,सोनऊ राम नेताम छ.ग. ,दिवाकर पेंदाम महाराष्ट्र, हेमंत धुर्वा उड़ीसा,कोषाध्यक्ष हिम्मत सिंह आर्मो, अशोक गोंड बिहार, तेलंगाना,राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रभाग श्रीमती कांति नाग छत्तीसगढ़, श्रीमती वेदवती मंडावी ,श्रीमती कमला नेताम, स्वर्ण वरकडे महाराष्ट्र, अमरेंद्र प्रताप गोंड उत्तरप्रदेश, चंदन मर्सकोले मध्यप्रदेश, प्रदेश गोंडवाना गोंड महासभा संरक्षक बी.पी.एस. नेताम (से.नि. आई ए एस), प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ठाकुर,अंबिका प्रसाद शांडिल्य,बलदाऊ सिंह ध्रुव
प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रांतीय कोषाध्यक्ष फूलसिंह नेताम, भुनेश्वर सिदार,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती बसंता ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग श्री चेमसिंह मरकाम, प्रदेश महासचिव युवा प्रभाग मिथिलेश कुंजाम, मीडिया प्रभारी रोहित कुमार मरकाम, श्री एम आर ठाकुर, कुंदन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में गोंडी नृत्य ने सबका मन मोह लिया।


