रायपुर

गोंदवारा रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
राष्ट्रीय भोजली महोत्सव
21 वाँ वर्ष, सन् 2026
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम् पूज्य गोंडवाना गुरूददा गुरूदाई के सानिध्य में सावन पूर्णिमा के सुअवसर पर अनुशासित रूढ़िजन्य परंपरा के तहत् सामाजिक सहयोग से “राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2026” का भव्य कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया है।समाज अत्यंत गौरवान्वित होगा यदि आप श्रीमान जी की गरिमामयी उपस्थिति इस “राष्ट्रीय भोजली महोत्सव” का कार्यक्रम में होगी।
गोंदवारा में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक _
आज दिनांक 16.08.2026 को गोंडवाना भवन गोंदवारा जिला रायपुर में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति व छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ की तत्वाधान में संयुक्त बैठक आयोजित हुई.
बैठक में दिनांक 28.08.2026 को इंडोर स्टेडियम रायपुर (छ.ग.) में आयोजित ” राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2026 ” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर विभागवार जिम्मेदारी दी गई .
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष तिरु.चंद्रभान नेताम, संयोजक तिरु. लच्छण मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष सनाऊ धुर्वे, महासचिव प्रीतम जी, गजानंद नुरूटी,
*युवा प्रभाग* – प्रकाश नेताम, मनोज मंडावी, सतीश मरकाम, चमरू मरकाम, नरेश मंडावी, सूर्या, नीरज तुमरेकी, जगदीश नेताम, गौकरण कुंजाम, डूमन ओटी सहित 300 की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम विवरण
दिनांक 28.08.2026, शुक्रवार, समय प्रातः 9.00 बजे से रात्रि तक स्थान – सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ातालाब, रायपुर (छ.ग.)
मुख्य प्रमुख अतिथिगण
तिरुमाल भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग., महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं विधायक पाटन)
डॉ. चरणदास महंत जी
(नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छ.ग. एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
तिरुमाल उमंग सिंघार जी
(नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा म.प्र. एवं प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद म.प्र.)
तिरुमाल कमलेश्वर पटेल जी
(अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नई दिल्ली)
तिरुमाल दीपक बैज जी (प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व लोकसभा सांसद बस्तर छ.ग.)
विशिष्ठ अतिथिगण
तिरुमाल नारायण सिंह पट्टा जी (अ.भा. आदिवासी कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय समन्वयक समिति व छ.ग. राज्य प्रभारी)
तिरुमाल ओमकार मरकाम जी (पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक डिंडौरी म.प्र.)
तिरुमाल चैन सिंह वरकड़े जी (विधायक निवास, जिला-मंडला)
तिरुमाल शंकर कुमार मेमन जी (रायपुर शहर जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी छ.ग.)
तिरुमाल सतनाम पनाग जी (पूर्व पार्षद एवं पूर्व एम. आई. सी. सदस्य नगर निगम रायपुर छ.ग.)

अध्यक्षता गुरुमाता दुलेश्वरी सिदार जी (पूर्व जनपद अध्यक्ष, पाली जिला-कोरबा छ.ग.