शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई जंगी रैली* *हजारों की संख्या में जिले भर के शिक्षक उपस्थित होकर किए जोरदार नाराबाजी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के
प्रांतीय आह्वान पर आज दिनांक 25 अगस्त को प्रदेश भर के समस्त 33 जिला मुख्यालयों में अपनी पांच सूत्रीय मैंगो के लिए जिला स्तरीय जंगी रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसके तारतम्य में जिला मुख्यालय धमतरी में पूरे जिले भर के लगभग 2000 शिक्षक एलबी संवर्ग में उपस्थित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जंगी रैली निकाला गया। सर्वप्रथम नगरी, कुरूद, मगरलोड, धमतरी के शिक्षक संवर्ग जनपद पंचायत धमतरी कलेक्ट्रेट चौक में उपस्थित हुए एवं रैली के शक्ल में कलेक्ट्रेट रोड में जिलाधीश महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव स्कूल शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम अपनी पांच सूत्रीय मांगो के ज्ञापन के संदर्भ में जोरदार नारेबाजी की गई। जिला संयोजक गण डॉ.डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकार, दिनेश पांडे के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षकों ने सेवा में बने रहने के लिए टेट की अनिवार्यता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। चर्चा में पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे के निर्देश पर अपनी पांच सूत्रीय मांग जिसमें सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त कर सेवा सुरक्षा करने, पदोन्नति में टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने, शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करने, समस्त शिक्षक संवर्ग के लंबित वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान प्रदान करने, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी विसंगति पूर्ण राजपत्र में आवश्यक संशोधन करने तथा शिक्षक समर्थ को शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाकर ब्रिज कोर्स के माध्यम से b.ed कराने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है। पदाधिकारीगण ने आगे चर्चा करते हुए बताया कि अभी आंदोलन का शंखनाद जिला स्तरीय प्रतीकात्मक रैली के माध्यम से किया गया है यदि भविष्य में शिक्षक संवर्ग की इन मांगों पर यथोचित निराकरण सरकार की ओर से नहीं लिया गया तो छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी उग्र प्रदर्शन एवं सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए भी शिक्षक संवर्ग भविष्य में बाध्य होंगे। आज के जिला स्तरीय रैली एवं ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रांतीय उप संयोजक गण देवनाथ साहू, शैलेंद्र पारीक, सविता छाटा, जिला उपसंचालक गण नंदकुमार साहू ,डॉ गणेश प्रसाद साहू , तीरथ राज अटल, नारद राम साहू, दिलीप सनहरा, बी यदु,,सहसंचालक गण बलराम ताराम, कैलाश प्रसाद साहू, राजेश यादव, ब्लॉक संचालक गण गेवाराम नेताम, शैलेंद्र कौशल दिनेश कुमार साहू, रमेश याद, चेतन लाल साहू,डॉ आशीष नायक, राहुल नेताम, कैलाश सोन, हरीश कुमार साहू,कौशल कुमार चंद्राकर,शीतल नायक, नवीन जाचक तिलक राम साहू, संजय साहू खिलेश्वर कश्यप, तुनेश्वरी साहू,परविंदर कौर गिल, खेदी साहू, टीकम चंद सिनहा,तोमल साहू, अशोक साहू, उत्तम साहू, शेषनारायण साहू, नारद राम देवांगन, राजकुमार शील, सिद्धेश्वर साहू, गौरी साहू, चित्ररेखा महोबे, पार्वती निषाद, गीता सोन शशि कला सिंनहा मुरारी लाल साहू टीकाराम सिंन्हा, टीकाराम देवांगन, चंद्रहास सिंनहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण एवं शिक्षक संवर्ग उपस्थित थे।

