शिक्षा

खेल की बात पीएम के साथ”

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद “खेल की बात पीएम के साथ” कार्यकम दिनांक 27 अगस्त 2026 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता के अवसर पर सादर आमंत्रण बावत्।

उपरोक्त विषयांतर्गत सादर लेख है कि दिनांक 27 अगस्त 2026 को मेजर ध्यानचंद जी के जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर छ.ग. के निर्देश अनुसार खेलो इंडिया संवाद का आयोजन दिनांक 27.08.2026 को प्रातः 9.00 बजे भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, धमतरी में आयोजित किया जा रहा है।

अतः उपरोक्तानुसार दिनांक 27.08.2026 को खेलो इंडिया संवाद “खेल की बात पीएम के साथ” के आयोजन में अतिथि के रुप में आप सादर आमंत्रित है जिसमें आपकी उपस्थिति हेतु सादर अनुरोध है।