शिक्षा

आदिवासी हल्बा समाज के युवक-युवतियों का MBBS में चयन, समाज में हर्ष का माहौल अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज समाज के प्रतिभाशाली युवक एवं युवतियों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर MBBS पाठ्यक्रम में चयन प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। जिनमें कांकेर जिले से 4 छात्राएं एवं कोण्डागांव जिले से एक छात्रा का चयन हुआ है। इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और परिवार गौरवान्वित हैं, बल्कि पूरे हल्बा समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। MBBS में चयनित होने वाले छात्र छात्राएं में धारणा देहारी अंतागढ़ (राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय MBBS अंबिकापुर), वैभव भंडारी गढ़पिछवाड़ी कांकेर (पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर), भवानी प्रधान सोनपुर (स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय GMC जगदपुर डिमरापाल), लोकेश्वर टोहलिया भेलवापानी दुर्गकोंदल (CIMS बिलासपुर), एवं त्रिवेणी नरवास चारगांव कोयलीबेड़ा (स्वः इंदिरा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर) में चयनित हुए हैं। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि ये प्रतिभाशाली युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। 18 गढ़ महासभा के समस्त हल्बा समाज को अपने इन होनहार बेटा-बेटियों पर गर्व है। 18 गढ़ हल्बा समाज के समस्त पदाधिकारियों लतेलराम नाईक 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष, डॉ कृष्णपाल राणा महासचिव, लोकनाथ गागड़ा, संध्या पवार उपाध्यक्ष, इंद्रप्रसाद बघेल कोषाध्यक्ष, शिवकुमार पात्र संरक्षक, हीरालाल मांझी, बलराम गौर, एन एल नाग संरक्षक 18 गढ़ महासभा एवं समाजजनों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
“शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। हमारे होनहार युवा इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करते रहें।”
शिक्षित युवा – सशक्त समाज – उज्ज्वल भविष्य