रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस ने सदस्यों के लिए आयोजित की Nail Art वर्कशॉप
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
**रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस अपने सदस्यों के लिए समय-समय पर ज्ञानवर्धक, उपयोगी और मनोरंजक वर्कशॉप आयोजित करने के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट में अपनी अलग पहचान बना चुका है।** इसी कड़ी में क्लब ने *Bellance Nails* के साथ मिलकर अपने सदस्यों के लिए *“ग्लैम डेट”* ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन 10 सितंबर 2026 को जोरा मॉल में किया।

वर्कशॉप का मार्गदर्शन *Bellance Nails की चेयरपर्सन रोटेरियन नम्रता परगनिहा* ने किया। इसमें सदस्यों को आधुनिक जीवनशैली के अनुसार *सेल्फ-केयर, ब्यूटी और पर्सनल ग्रूमिंग* से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई।
सदस्यों को *फेशियल पिलेट्स* के माध्यम से चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने, त्वचा में कसाव और प्राकृतिक निखार लाने की तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही *नेल केयर, नाखूनों की देखभाल और आधुनिक नेल ग्रूमिंग* की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का खास आकर्षण *जेल नेल आर्ट* रहा, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। यह वर्कशॉप सीखने के साथ-साथ *फेलोशिप, सेल्फ-केयर और सकारात्मक ऊर्जा* से भरपूर एक सुखद अनुभव रही।
क्लब अध्यक्ष *रोटेरियन प्रियंका गुप्ता* ने कहा कि क्लब अपने सदस्यों के ज्ञान, व्यक्तित्व और फेलोशिप को बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे नए और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। सचिव *रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल* ने कहा कि “ग्लैम डेट” सदस्यों के लिए एक ज्ञानवर्धक, आनंददायक और यादगार अनुभव रहा।
*रोटेरियन नम्रता परगनिहा* ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वयं के लिए समय निकालना और सेल्फ-केयर पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस का यह आयोजन क्लब की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें **सर्विस के साथ-साथ सदस्यों के विकास, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और फेलोशिप को भी समान महत्व दिया जाता है।**

