रायपुर रेल मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता अभियान
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*पैंट्रीकार कर्मियों और स्वच्छता प्रहरियों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई*

रायपुर – 12 सितम्बर, 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है इस पखवाड़े की कड़ी में स्वच्छता को बढ़ावा देने, कार्यालयीन एवं रेलवे परिसरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों, डिपो, शेड एवं कार्यालयों में रेलकर्मियों तथा संविदा कर्मचारियों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। संबंधित डिपो, शेड एवं कार्यालयों के यूनिट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत कचरे को चार श्रेणियों—गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी वेस्ट एवं विशेष देखभाल वाले कचरे—में अलग-अलग करने पर जोर दिया जा रहा है।
अभियान के दौरान पेंट्रीकार कर्मियों और स्वच्छता प्रहरियों को को गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी अपशिष्ट तथा विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट को अलग-अलग एकत्र करने, निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उनका निस्तारण करने तथा कार्यस्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश साह ने दी।
साथ ही, कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका एवं यात्री जागरूकता पर भी जोर दिया। स्टेशनों, ट्रेनों, पेंट्री एवं रेलवे कॉलोनियों में रंग-कोडित चार-स्ट्रीम डस्टबिन की उपलब्धता एवं उपयोग की जांच तथा ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ स्टेशन सफाई कर्मियों एवं पेंट्री स्टाफ को कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण के लिए प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।

