आदिवासी महिला कर्मचारी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ एवं जातिगत भेदभाव प्रकरण में शीघ्र निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपी पर कार्यवाही हेतु धमतरी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
अजजा शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ आदिवासी महिला कर्मचारी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ एवं जातिगत भेदभाव प्रकरण में शीघ्र निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपी पर कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन*
अपर कलेक्टर एवं आंतरिक शिकायत समिति अध्यक्ष से मुलाकात कर किए इस विषय में विस्तृत चर्चा
संविधान दिवस के दिन मांगा पीड़िता के लिए न्याय
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी के प्रतिनिधि मंडल ने 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन जिला कार्यालय धमतरी में आदिवासी महिला
स्टेनोटाइपिस्ट के द्वारा जिला कार्यालय धमतरी में पूर्व में पदस्थ रहे स्टेनो टाइपिस्ट जिला कार्यालय धमतरी के द्वारा उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार,छेड़खानी करने, अतिरिक्त कार्य करने के बहाने से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा जातिगत टीका टिप्पणी करने के संबंध में दिनांक 21.9.2026 को किए गए शिकायत के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के संबंध में कलेक्टर धमतरी तथा अपर कलेक्टर एवं अध्यक्ष आंतरिक शिकायत समिति के नाम ज्ञापन सौंपा।
पीड़िता के द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा इस संबंध में कलेक्टर महोदय जिला धमतरी के समक्ष दिनांक 21.9.2026 को लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ हुए उक्त घटना के संबंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ तथा जातिगत अपमान एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी स्टेनो टाइपिस्ट के अपराधिक कृत्यों की उचित जांच कर उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग प्रमुखता से की गई थी। आवेदन प्रस्तुत करने के बाद प्रकरण में संबंधितों के कथन, बयान, गवाहों के कथन बयान हो जाने के बाद में भी लगभग 2 महीने बाद भी संबंधित आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके कारण से इतने गंभीर एवं संवेदनशील मामला होने के बाद में भी पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण से पीड़िता को मानसिक तथा सामाजिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा त्वरित रूप में न्याय नहीं मिलने के कारण से हताश एवं निराश है। इसके साथ ही अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ तथा समाज में भी गहरा आक्रोश एवं व्यापक असंतोष व्याप्त है। संघ के द्वारा समय सीमा में निष्पक्ष रूप में जांच कर प्रतिवेदन अनुसार उचित कार्यवाही करने, पीड़िता को किसी प्रकार से दबाव नहीं डालने तथा उनका संरक्षण प्रदान करने तथा उनके गवाहों को भी दबाव नहीं डालने की मांग भी प्रमुखता से की गई। अपर कलेक्टर एवं आंतरिक शिकायत समिति अध्यक्ष ने चर्चा में संगठन को भरोसा दिलाया है कि समय सीमा के भीतर निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर उनके द्वारा प्रतिवेदन जिलाधीश महोदय को शीघ्र ही प्रस्तुत किया जावेगा।छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी ने मांग किया कि प्रकरण में अनावश्यक विलंब ना करते हुए अविलंब एवं अति शीघ्र ही पीड़िता की शिकायत पर प्रचलित कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच कर जांच प्रक्रिया को अति शीघ्र पूर्ण कर संबंधित आरोपी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु अनुशंसा करने का कष्ट करेंगे ताकि संबंधित पीड़िता को समय सीमा में न्याय प्राप्त हो सके।
गंभीर एवं संवेदनशील मामले में शीघ्र ही उचित आवश्यक कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी भविष्य में संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना -प्रदर्शन, घेराव,रैली, आंदोलन जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होगी,जिसकी संपूर्ण जवाब देही शासन -प्रशासन की होगी। संघ प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, महासचिव दौलत राम ध्रुव, जिला सचिव कलाराम गंगेश, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश गावरे, धमतरी ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह नेताम, पदाधिकारी एवं सदस्य गण नाहर सिंह नेताम, द्ववेंद मंडावी, चंद्र प्रकाश नेताम, संतोष ध्रुव, नरेंद्र चंद्रवंशी सहित पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी

