शिक्षा

मैट्स यूनिवर्सिटी !मैट्स स्कूल ऑफ Design ने मनाई रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन & interior डिजाइनिंग ,मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए होटल शिमर्स, रायपुर में भव्य एवं रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट थीम पर आधारित इस समारोह में भारतीय परंपरा, आधुनिक फैशन और रचनात्मकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक परिधानों, शानदार रैंप वॉक और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों का मैट्स परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा उनके कॉलेज जीवन की नई शुरुआत को उत्साह और उमंग के साथ मनाना था। समारोह की शुरुआत विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, नवाचार करने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ डिजाइन रिसर्च, नए ट्रेंड्स, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में एक सफल डिजाइनर बनने के लिए कल्पनाशीलता के साथ निरंतर सीखना और नए विचारों को वास्तविक रूप देना बेहद आवश्यक है।

रेड कार्पेट थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। सीनियर विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स से रेड कार्पेट की अवधारणा, उसके इतिहास, फैशन जगत में उसके महत्व और सेलिब्रिटी स्टाइलिंग से जुड़े रोचक सवाल पूछे। इससे विद्यार्थियों को अपनी डिजाइन संबंधी समझ, फैशन सेंस और मंच पर अभिव्यक्ति की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों से पूछा गया रोचक सवाल था— “अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के लिए रेड कार्पेट आउटफिट डिजाइन करने का मौका मिले, तो आप कौन-सा लुक चुनेंगे और उसमें ऐसा क्या खास होगा कि सभी की नजरें उसी पर टिक जाएँ?” इस सवाल ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और स्टाइलिंग की समझ दिखाने का मौका दिया।

वहीं, इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों के लिए एक मजेदार सवाल रखा गया— “अगर आपको अपने कमरे को सिर्फ ₹500 में डिजाइन करना हो, तो आप उसे ऐसा कौन-सा लुक देंगे कि वह फाइव-स्टार होटल जैसा लगे और आपके दोस्त भी कहें— वाह, क्या डिजाइन है!” इस सवाल ने रचनात्मक सोच, बजट मैनेजमेंट और इंटीरियर डिजाइन की व्यावहारिक समझ को मनोरंजक अंदाज में सामने रखा।

सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच हुए इंटरैक्शन सेशन ने आपसी परिचय, दोस्ती और टीम भावना को मजबूत किया। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नए छात्रों को कॉलेज जीवन, पढ़ाई और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीजे डांस, स्वादिष्ट लंच और स्नैक्स ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर विभिन्न खिताबों से सम्मानित किया गया।
Mr. Fresher-Bishal Agrawal,
Miss Fresher-Hemlata Dewangan
Miss Evening-Akanksha
Mr.Evening-Aijulka Marvin
Miss Beautifull- Disha Agrawal
Mr.Handsome-Hitesh Meher
Miss Best dress-Firdous khan
Mr.Best dress-Purab Dewangan’
ने अपने नाम किया !

फ्रेशर्स पार्टी 2026 ने मैट्स यूनिवर्सिटी की रचनात्मक ऊर्जा, आपसी एकता और युवा उत्साह को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। यह आयोजन नए विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर बना, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने, नए संबंध बनाने और डिजाइनिंग की दुनिया में नए सपनों के साथ कदम बढ़ाने की प्रेरणा भी दे गया।