छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज की संवैधानिक मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय निर्णायक बैठक संपन्न

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
1 दिसंबर को मंत्री-विधायकों के निवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय निर्णायक बैठक मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को रायपुर स्थित विमतारा होटल में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण, आरक्षण की अस्थिरता, स्थानीय भर्ती सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेशभर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से छह महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ में आरक्षण की अस्थिरता का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आदिवासी समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिल सके।
आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए विभाग का पूर्व नाम आदिम जाति कल्याण विभाग यथावत रखने की मांग की गई।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू नहीं करने की मांग रखी गई।
प्रदेश में स्थानीय भर्ती व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
पूर्व में जिला कलेक्टरों के माध्यम से शासन-प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर लंबित मांगों के निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई।
परिसीमन के विषय में आदिवासी समाज
परिसीमन के विषय में आदिवासी समाज के हितों एवं संवैधानिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने की मांग उठाई गई।
आंदोलन की चरणबद्ध रणनीति तय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 दिसंबर 2026 को प्रदेश के मंत्री एवं विधायकों के निवास पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार और जनप्रतिनिधियों को समाज की संवैधानिक मांगों से अवगत कराते हुए विधानसभा में इन विषयों पर चर्चा कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की जाएगी।
इसके पश्चात 9 दिसंबर 2026 को मुख्यमंत्री, सभी विधायकों के पुतला दहन का कार्यक्रम जिला मुख्यालयों में आयोजित करने की घोषणा की गई। इसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है।
15 दिसंबर 2026 से प्रदेशभर के आदिवासी समाज के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जब तक समाज की प्रमुख संवैधानिक मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम, बी.एस. रावरे, शिशुपाल सोरी, विनोद नागवंशी, आर.एन. ध्रुव, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक पिलम दीवान, पूर्व विधायक जनक लाल नायक, विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, जीवराखन मरई, कमलेश ध्रुव शिव कंन्वरे जयपाल ठाकुर
मोहन कोमरे एन.आर. चंद्रवंशी  ललित नरेटी अश्वनी कान्गे देवनाथ नेताम तुका राम कोर्राम प्रेम कुजाम  शंकर उयके घेवा  राम नेताम लोकेश्केवरी नेताम  साथ सभी प्रदेश के आदिवासी लगभग समाज के समाज पदाधिकारी गड़ दो  हजार के लगभग लोग पूरे प्रदेश से उपस्थित थे