छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के महासचिव तरुण नेताम को पत्नी शोक.. श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे समाज के दिग्गज लोग

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

गोंड़वाना के स्वाभिमान जगाने वाले दादा हीरा सिंह मरकाम से प्रेरणा लेकर देश भर के गोंड़ समाज को संगठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत तरुण नेताम के अर्धांगिनी किरण नेताम का विगत 13 नवंबर को देहावसान हो गया था। जिसका दस नहावन कार्य 22 नवंबर को उनके गृह ग्राम सोंहपुर जिला बालोद में सम्पन्न हुआ। दिवंगत किरण नेताम गोंडवाना गोंड़ महासभा भारत के महिला प्रभाग की संरक्षक थीं, और निरन्तर सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर सहभागिता प्रदान करती थी। उनका असामयिक निधन गोंड़ समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
शोक संतप्त नेताम परिवार को ढाढ़स बँधाने एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके परिजनों और इष्ट मित्रों के अतिरिक्त दूर दूर से गोंड़ समाज के दिग्गज लोग पहुंचे थे। दमकसा से दादा शेर सिंह आँचला अपने सहायकों राधे लाल नुरेटी, और पारस ऊसेंडी के साथ पहुंचे थे। मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय भूमक संघ के प्रमुख जयसेवा गुरुजी अपने भूमक मण्डल के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। महाराष्ट्र से मंगला ताई और पहलाज सिडाम जी ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। गोंडवाना गोंड़ महासभा (भारत) के अध्यक्ष रामचन्द्र नेताम के साथ भुवन सिंह कोर्राम, मंडावीजी, कंदर्प राज युवा प्र. अध्यक्ष पहुंचे थे। केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधा गढ़ के अध्यक्ष कमलेश शोरी अपने सहयोगियों के साथ पहुँच कर नेताम परिवार को ढाढ़स बँधाये। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम के साथ उम्मेदी राम गंगराले, जीवराखन लाल मरई, विनोद नागवंशी, जयपाल सिंह ठाकुर, नेपाल सिंह एवं सहयोगी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोंडवाना गोंड़ महासभा व्यवस्था से सम्बद्ध खरौद राज से प्रेम सागर मरकाम, सुरेश जगत, फेकन सिंह मरावी, चांपा राज से उजागर सिंह जगत और उनके सहयोगी पदाधिकारी, मालखरौदा राज से अंजोर सिंह सिदार, बलवंत सिंह जगत, कीर्तन जगत, सारंगढ़ से अध्यक्ष जयसिंह नेटी एवं सहयोगी पदाधिकारी, सूरजपुर से विजयसिंह मरपच्ची और सहयोगी पदाधिकारी गण तथा डभरा से श्याम लाल जगत, कमला पोरते, विमला ध्रुव, दुष्यंत उईके, रामलाल वाघ, पाली शक्तिपीठ, रमेश सिरका कोरबा आदिवासी शक्तिपीठ, ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कवर्धा से गजराज सिंह टेकाम, चुरावन धुरवे, मालिक मरकाम, शोभारानी मरकाम कर्मचारी संगठन से प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज से फूल सिंह नेताम, खोमेन्द्र मरकाम, संतोष जगत गोंडवाना व्यापार प्रकोष्ठ, महेश श्याम कोयतुर बाजार, किशोर मरावी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोंडवाना मातृशक्ति संगठनों से डॉ किरण नुरेटी बस्तर, डॉ सुशील नेताम राजनांदगांव, आशा ध्रुव, लोकेश्वरी नेताम, सुमन नेताम जंगों रायतार नारी शक्ति, वेदवती दरियो, जंगों लिंगों महिला समिति भिलाई से तामेश्वरी ठाकुर संरक्षक, मंजु ठाकुर अध्यक्ष, ललित ध्रुव महासचिव,आदिवासी महिला मण्डल से अध्यक्ष नमिता नुरेटी, प्यारी गावड़े, गोंडवाना गोंड़ महासभा जिला दुर्ग अध्यक्ष महिला प्र. संगीता सोरी, शैलिंद्री सहित सैकड़ों मातृशक्तियों ने दिवंगत किरण नेताम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं गोंडवाना गोंड़ महासभा परसाही नाला प्रधान केंद्र, खरौद राज के संरक्षक रमेश चंद्र श्याम, उपाध्यक्ष छेदीलाल् श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ल नेताम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष समय सिंह गोंड़, जिला महासचिव अनिल ध्रुव, घनश्याम खुसरो सचिव सीपत उपकेन्द्र शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष, जगदीश सिदार कार्यकारिणी सदस्य ने सोहपुर जाकर शोक संतप्त नेताम परिवार के साथ खड़े हुए, और दिवंगत किरण नेताम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।