छत्तीसगढ़ सरकार

लॉकडाउन के बीच SSP ने किया चार टीआई और तीन ASI का तबादला, बदले गए दो थाना के प्रभारी

Spread the love

By: Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

|

Published: 24 May 2020,

लॉकडाउन के बीच SSP ने किया चार टीआई और तीन ASI का तबादला, बदले गए दो थाने के प्रभारी

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने चार निरीक्षक और तीन सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। (Bhilai News)

भिलाई. कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने चार निरीक्षक और तीन सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाईनगर व जामुल के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं। भिलाईनगर के निरीक्षक सुरेश ध्रुव का तबादला थाना प्रभारी जामुल, जामुल के थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी पुलिस लाईन भेजे गए हंै। वहीं भिलाईनगर थाना प्रभारी के पद पर जिला विशेष शाखा प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी की पदस्थापन की गई है। उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत एमएल शुक्ला को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। (CG Police Transfer List)

लॉकडाउन के बीच SSP ने किया चार टीआई और तीन ASI का तबादला, बदले गए दो थाने के प्रभारी

इनकी नवीन पदस्थापना यहां हुई
सहायक उपनिरीक्षक राजेश पांडेय का तबादला खुर्सीपार से अमलेश्वर कर दिया गया है। अजय सिंह को जामुल से बोरी भेजा गया है। वहीं विनय रजक का रक्षित केंद्र दुर्ग से पुलिस कंट्रेाल रूम भिलाई में तबादला किया गया है। लॉकडाउन के बीच अचानक दो थाना के थाना प्रभारी बदले जाने की पुलिस महकमे में भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *