कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, छत्तीसगढ़ के माध्यम से ग्रामीण चिकित्सा सहायको (RMA) के संघ द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2,21,000 ₹ अनुदान राशि दिया गया ।

कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, छत्तीसगढ़ के माध्यम से ग्रामीण चिकित्सा सहायको (RMA) के संघ द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2,21,000 ₹ अनुदान राशि दिया गया ।
रायपुर:- आज दिनांक 24-05-2020 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी. सिंह देव जी के निवास स्थल पर ग्रामीण चिकित्सा सहायको के संघ के सदस्यो द्वारा मुलाकात कर कोरोना महामारी (कोविड-19)की इस वैश्विक आपदा से हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को इस संकट की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री जी के नेतृत्व लड़ी जा रही लड़ाई में राज्य के समस्त ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) – पी एम एच एम एसोसिएशन पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य विभाग में अपनी मातृभूमि की सेवा करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
उपरोक्त परिपेक्ष्य में माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के माध्यम से ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) संघ के सदस्यों द्वारा एकत्र की गई सहयोग राशि ₹ 2,21,000 ( दो लाख इक्कीस हजार रुपये), मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया ।
जिसके लिए आप सभी का विशेष आभार एवं धन्यवाद ।
समस्त ग्रामीण चिकित्सा सहायक
(छ.ग.पीएमएचएम एसोसिएशन)