Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ,139 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास……

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे संवाददाता


अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैनपाट महोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन 29 फरवरी से 2 मार्च 2020 तक किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल 29 फरवरी 2020 को मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे तथा 139 करोड़ 89 लाख 82 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। समारोह की अध्यक्षता खाद्य योजना आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं जनजातीय मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह स्कूल शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम, राज्यसभा सांसद श्री राम विचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह, भटगांव विधायक श्री पारस नाथ राजवाड़े, पाल विधायक श्री वृहस्पति सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, कुनकुरी विधायक श्री यूडी मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय कुमार भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस्स, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा अटल यादव, ग्राम पंचायत रोपाखार की सरपंच श्रीमती संविता मांझी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

प्रमुख लोकार्पण कार्यो में 10 करोड़ 69 लाख 55 हजार रूपये की लागत से बुलगा उदारी मोड से जमडी करदोनी सड़क निर्माण, 7 करोड़ 24 लाख 49 हजार रूपये की लागत से रघुनाथपुर से असकला सड़क निर्माण, 8 करोड़ 30 लाख 46 हजार रूपये की लागत से एन.एच. 78 आर.डी. 436.5 कि.मी. पिडिया (बैगापारा) सड़क निर्माण, 3 करोड 2 लाख रूपये की लागत से नर्मदापुर में मॉडल स्कूल का निर्माण, 2 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से मैनपाट में आई.टी.आई. भवन का निर्माण तथा भूमि पूजन कार्यों में 12 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से तिरकेला नदी पटकुरा मार्ग पर पुल निर्माण, 5 करोड़ 44 लाख 91 हजार रूपये की लागत से अम्बिकापुर विकासखण्ड के टपरकेला से तालपारा-टिहपारा मार्ग पर घुनघुट्टा नदी पर पुल निर्माण, 4 करोड़ 82 लाख 11 हजार रूपये की लागत से मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पैगा में परपटिया से नानदमाली मार्ग पर मछली नदी पर पुल निर्माण, 3 करोड़ 7 लाख 37 हजार रूपये की लागत से दौलतपुर चकेरी पहुंच मार्ग के (आमाडुगु) एटम नदी पर पुल निर्माण तथा में 2 करोड़ 99 लाख 98 हजार रूपये की लागत से अधडमुडा व्यपवर्तन योजना शामिल है।
इसके साथ ही 1450 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की जागएी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *