Uncategorized

निर्माता सुरेश शर्मा व भूपेंद्र सोनकर की फ़िल्म सेल्फी बेबो हुवा मुहूर्त….

Spread the love


रायपुर चित्राग्रही फिल्मस मुंबई एवं एंजेल फिल्म् प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर में निर्माणधीन छत्तीसगढ़ी फिल्म “सेल्फी बेबो” होर्रर कॉमेडी जिसको निर्देशित करेंगे दीपक आदित्य |
फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा रोहित सोनी एवं भूपेंद्र सोनकर ने आज मरीन ड्राइव स्थित राग म्युझिक कैफ़े में
आथित्य में फिलमी परिवार के बीच फ़िल्म ” सेल्फी बेबो” का मुहूर्त हर्षोल्लास के साथ किया गया ! निर्माताओ ने बताया कि
इस फ़िल्म के कोप्रोडूसर हेमलाल श्रीवास, भोजराज पटेल होंगे | फ़िल्म की कहानी रोशन श्रीवास व आशीष के ने लिखी है ! फ़िल्म के कलाकार सलीम अंसारी, विक्रम राज, किशोर मंडल, अशरफ खान अमलेश नागेश हेरोइन आस्था दयाल एवं पूजा देवांगन, निशांत उपाध्याय, भोजराज पटेल, रोशन श्रीवास आशीष के. , दिंनु श्रीवास, पूर्णिमा पवार झरनेस यादव यासमीन अलका शादरा आरती, हर्षा, होंगे | फ़िल्म के गाने की रिकॉर्डिंग, सरगम स्टूडियो जांजगीर में प्रारंभ हो चुकी है ! फ़िल्म में विशेष सहयोग विकी सूर्यवंशी सावन गुजराल, एवं भूमिका ठाकुर होगी | कोरियोग्राफर नंदू तांडी एवं निशांत उपाध्याय होंगे । प्रोडक्शन का पूरा काम मैनेजर चोवा राम साहू के देख रेख में होगा, फ़िल्म की शूटिंग मार्च में प्रारंभ हो जाएगी ! यह फिल्म छत्तीसगढ़ में मॉडर्न फिल्मों की नीव रखेगी। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म छत्तीसगढी फिल्म के दर्शकों और छत्तीसगढ़ के फिल्म मेकर्स का सिनेमा के प्रति नजरिया बदल देगी। फिल्म की शूटिंग शिमला,ऊटी, व छत्तीसगढ़ के हसीन वादियो में कि जाएगी | खासकर फ़िल्मआज की युवा पीढ़ी को देखते हुवे बनाई जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *