होली से पहले आम जनता को राहत, सस्ते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

POSTED by Jiwrakhan lal ushare


नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दाम में 52.5 रुपए की बड़ी कटौती की है।
एक मार्च यानी आज से गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 52.5 रुपए सस्ता हो गया है। 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा। कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1465.50 रुपए चुनाने होंगे। 5 किलो वाला सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसकी कीमत अब 308 रुपए हो गई है।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपए है। कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी मध्य में गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपए बढ़ाए गए थे।
