छत्तीसगढ़ सरकाररायपुरराष्ट्रीय

विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत: बिलासपुर के लिए रवाना

Spread the love

गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगें

रायपुर 1 मार्च 2020/ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,  महापौर श्री एजाज ढेबर,मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम अवस्थी, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस ।महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए।  

राष्ट्रपति , गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। इसके बाद वे बिलासपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहंुचेंगें और यहां से 12ः10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *