Uncategorized

रायपुर : फोटो : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आगामी खरीफ सीजन में खाद बीज की उपलब्धता..

Spread the love

jiwrakhan Lal ushare cggrameen nëws

रायपुर 12 जून 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आगामी खरीफ सीजन में खाद बीज की उपलब्धता, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, जरूरतमंदों को काम दिलाने सहित विभिन्न विषयों पर मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ विचार विमर्श किया।

बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, श्रम सचिव श्री सोनमणि वोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना और मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सुश्री सौम्या चौरसिया उपस्थित थीं।