एक नजर में छत्तीसगढ़ का बजट 2020

March 3, 2020Chhattisgarh जिवराखन लाल उसारे
एक नजर में बजट 2020

एक लाख सात हज़ार करोड़ का बजट।
17 लाख 34 हज़ार किसानों का कर्जा माफ।
82 लाख 21 हज़ार मेट्रिक टन धान की ख़रीदी।
सकल घरेलू उत्पाद तीन लाख चार हज़ार करोड़ से बढ़ कर तीन लाख 29 हज़ार करोड़ अनुमानित।
रामवन गमन पथ के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
धान की राशि के लिए किसान न्याय योजना।
दो साल पूरा कर चुके 16000 शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा और उनके लिए बजट में राशि का प्रावधान।
झीरम शहीदों की याद में स्मारक बनेगा।
27 जिलों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए गढ़ कलेवा का प्रावधान
11 नए ऑडिटोरियम का निर्माण होगा।
विधुतीकरण के लिए 135 करोड़ का प्रावधान।
नलजल योजना के लिए 225 करोड़ का प्रावधान।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
