निगम जोन 8 के क्षेत्र में रामनगर बस्ती की सीसी रोड में नगरीय प्रषासन की चलित प्रयोगषाला में कोर कटिंग कर सेम्पलिंग ली

राज्य शासन के निर्देष पर शहर में गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड निर्माण सुनिष्चित करवाने कोर कटिंग सेम्पलिंग कर जांच का अनिवार्य नियम
रायपुर – नगर निगम रायपुर के जोन 8 के लोककर्म विभाग द्वारा निगम जोन 8 के तहत आने वाले क्षेत्र में रामनगर बस्ती के भीतरी क्षेत्र की सीसी रोड में नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग की चलित प्रयोगषाला मोबाईल वैन की टीम के द्वारा सीसी रोड कोर कटिंग कर राज्य लोकनिर्माण विभाग की प्रयोगषाला में जांच हेतु सेम्पलिंग करने की कार्यवाही स्थल पर सीसी रोड कार्य से संबंधित निगम के अनुबंधित ठेकेदार एवं जोन 8 के लोककर्म विभाग के संबंधित अभियंताओं एवं निगम उपअभियंता सुश्री कृति शर्मा, सुश्री अंकिता जनार्दन सहित संबंधित निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग ने विगत दिनों इस आषय का आदेष नगर में गुणवत्ता पूर्ण सीसी रोड निर्माण सुनिष्चित करने जारी किया है कि सभी सीसी रोड में कोर कटिंग कर सेम्पलिंग करते हुए निर्माण सामग्रियों की राज्य के लोकनिर्माण विभाग की प्रयोगषाला में अनिवार्य रूप से करवायी जायेगी। संबंधित सेम्पल फेल होने पर उक्त संबंधित सीसी रोड निर्माण कार्य की बिलिंग नहीं की जायेगी एवं दोबारा मार्ग को सुधार अनिवार्य रूप से करवाकर सुधारी गई सीसी रोड को सुधार के बाद पुनः सेम्पलिंग करके प्रयोगषाला में नमूने की जांच करने पर सेम्पल के प्रयोगषाला की जांच में ओके होने पर उक्त सीसी रोड की बिलिंग नियमानुसार प्रक्रिया के तहत की जायेगी।
राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के दिषा निर्देष के अनुरूप नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार ने निगम मुख्यालय योजना शाखा सहित सभी 10 जोनो के जोन कमिष्नरों व जोन कार्यपालन अभियंताओं को सडक निर्माण के पूर्व सडक निर्माण के संबंधित सामग्रियो की कोर कटिंग सेम्पलिंग कर अनिवार्य रूप से उसकी जांच राज्य लोकनिर्माण विभाग के लैब में करवाकर गुणवत्ता पूर्ण सडक निर्माण सतत माॅनिटरिंग कर जनहित में सुनिष्चित करवाने के आदेष जारी किये। निगम आयुक्त के आदेषानुसार जोन 8 द्वारा जोन के तहत रामनगर बस्ती के भीतरी क्षेत्र में स्थित सीसी रोड में नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग की मोबाईल वैन टीम के माध्यम से सीसी रोड की कोर कटिंग सेम्पलिंग का कार्य संबंधित अनुबंधित ठेकेदार की उपस्थिति में करवाया गया।
