छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 जून, 2020 तक 03 लाख 31 हजार रेल यात्रियो को 22 करोड़ 56 लाख 56 हजार 340 रुपए रिफ़ंड किया

Spread the love


बिलासपुर – 01 जुलाई – 2020 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशनुसार यात्रियों की सुविधा हेतु 22 मई 2020 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलो के विभिन्न आरक्षण काउंटर खोले गए हैं | रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु आरक्षण केंद्र की संख्या योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है | स्पेशल गाड़ियों के आरक्षण तथा रद्दीकरण दोनों कार्य किए जा रहे है | सभी काउंटरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य संचालित किए जा रहे हैं | साथ ही सभी को आरोग्य सेतु app का प्रयोग करने की सलाह भी दी जा रही है |
सभी आरक्षण केंद्रों से यात्रियों द्वारा आरक्षण तथा बहुतायत संख्या में टिकटों का रद्दीकरण कराया जा रहा है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों से दिनांक 22 मई से 30 जून 2020 तक अनेक रेल यात्रियों ने आरक्षित टिकट बुकिंग कराई जिससे 03 लाख 03 हजार 149 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 19 करोड़ 67 लाख 66 हजार 870 रुपए रिफ़ंड किए गए । इसी प्रकार ऑनलाइन एवं ई –टिकट से 26 हजार 630 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 01 करोड़ 88 लाख 90 हजार 155 रुपए रिफ़ंड किए गए । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कुल 03 लाख 31 हजार 779 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 22 करोड़ 56 लाख 56 हजार 340 रुपए रिफ़ंड किए गए ।