Uncategorized

रायपुर : मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का किया विमोचन

Spread the love

 रायपुर, 17 जुलाई 2020 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया। राज्य सरकार द्वारा हरेली पर्व से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी उपस्थित थे।